Bhopal Doctor Rape Case : सावधान! इलाज के नाम पर डॉक्टर ने पार की सारी हदें, दवा में नशीली चीज़ मिलाकर अपनी ही मरीज के साथ किया घिनौना काम

भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर पर इलाज कराने आई महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी डॉक्टर की तलाश जारी है।

Bhopal Doctor Rape Case : सावधान! इलाज के नाम पर डॉक्टर ने पार की सारी हदें, दवा में नशीली चीज़ मिलाकर अपनी ही मरीज के साथ किया घिनौना काम

Bhopal Doctor Rape Case/ Image Source : IBC24/ FILE

Modified Date: February 18, 2026 / 11:07 pm IST
Published Date: February 18, 2026 11:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इलाज के बहाने महिला को नशीला पदार्थ देने का आरोप।
  • सात महीने से चल रहा था इलाज, भरोसे का कथित दुरुपयोग।
  • शिकायत दर्ज, आरोपी डॉक्टर फरार; पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं।

भोपाल: Bhopal Doctor Rape Case  मध्य प्रदेश की राजधानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।  भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर ने इलाज कराने आई एक विवाहित महिला के साथ बलात्कार किया। आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता को बेहतर इलाज का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ पिलाया और फिर हैवानियत की।

7 महीने से चल रहा था इलाज

पीड़िता ग्वालियर की रहने वाली है और वह पिछले सात महीनों से डॉक्टर अमरीश सेंगर से अपने चर्म रोग का इलाज करवा रही थी। डॉक्टर ने महिला को विश्वास में लिया और बेहतर इलाज का बहाना दिया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता की दवा में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। जैसे ही महिला बेसुध हुई, डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। Bhopal Crime News वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया। होश में आने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई।

आरोपी डॉक्टर फरार, पुलिस की तलाश जारी

पीड़िता ने इस पूरी घटना की शिकायत एमपी नगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर अमरीश सेंगर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.