Bhopal ED Office Dispute / Image Source : AI GENERATED
भोपाल : Bhopal ED Office Dispute : राजधानी भोपाल स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय में कर्मचारियों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। आपसी कहासुनी के बाद कार्यालय परिसर में गाली-गलौज और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। मामले में एमपी नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ED कार्यालय में कार्यरत दो कर्मचारियों और एक चपरासी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। MP Nagar Police Station FIR आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों नितेश धौलपुरे और मुकेश धौलपुरे ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि कार्यालय में तोड़फोड़ भी की।
घटना के बाद पीड़ित चपरासी ने एमपी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।