Bhopal Honey Trap Case Latest News: दो बहनें…एक प्रेमी…रोमांस करने के दौरान बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगीं ब्लैकमेल

Ads

Bhopal Honey Trap Case Latest News: दो बहनें...एक प्रेमी...रोमांस करने के दौरान बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगीं ब्लैकमेल

  •  
  • Publish Date - November 8, 2024 / 12:49 PM IST,
    Updated On - November 8, 2024 / 12:49 PM IST

Pakistani Spy Arrested From Shivpuri। Photo Credit: IBC24 File Image

भोपाल: Bhopal Honey Trap Case Latest News भारत में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार की ओर से कई कन्याणकारी यो​जनाओं का संचालन किया जा रहा है। लेकिन कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं जो शॉर्टकट में पैसे कमाने के चक्कर में गलत रास्ते पर चलने लग जातीं हैं और लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने लग जातीं हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है, जहां हनीट्रैप में फंसाकर दो शातिर बहनों ने कारोबारी से 15 लाख रुपए ऐंठ लिए। फिलहाल मामले की शिकाय​त मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपी युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में अखाड़ा परिषद की बैठक में हंगामा, साधु-संतों के बीच चले लात-घूसे, एक दूसरे पर बरसाए थप्पड़

Bhopal Honey Trap Case Latest News मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित कारोबारी की युवती से पहचान साल 2023 में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती गहरा गई और फिर पहली युवती ने अपनी बहन से कारोबारी की मुलाकात करवाई। इसके बाद दोनों युवतियों ने कारोबारी को प्रेमजाल में फंसा लिया और होटलों में मुलाकात करने लगे। वहीं, इस दौरान दोनों बहनों ने कारोबारी की कई अश्लील वीडियो भी बना लिए और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे।

Read More: Supreme Court on AMU Minority Status Case : AMU का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा बरकरार या होगा खत्म? SC ने सुनाया ये बड़ा फैसला

पीड़ित कारोबारी की मानें तो उन्होंने पहले युवतियों की सभी डिमांड पूरी की, लेकिन जब उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया तो युवतियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बताया गया कि दोनों बहनों ने कारोबारी को इतना परेशान कर दिया था कि उसे अपनी पत्नी के गहने बेचकर 15 लाख रुपए देने पड़े।

Read More: CID investigation for samosas: इस राज्य में समोसे और केक को लेकर मचा सियासी बवाल, CID जांच तक पहुंची बात, जानिए क्या है पूरा मामला

वहीं, अंतत: परेशान होकर कारोबारी ने पुलिस की मदद लेने की सोची और थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों बहनों को धर दबोचा है और पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनों के पास से पुलिस ने ढाई लाख रुपए, मोबाइल और डाटा सेविंग डिवाइस जब्त किया है। कहा जा रहा है कि मामले में पूछताछ के बाद पुलिस कई और बड़े खुलासे कर सकती है।

Read More: Tobacco ban in govt office: अब सिगरेट नहीं पी पाएंगे सरकारी कर्मचारी! सरकार ने लगाई रोक, उल्लंघन करने पर दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

शीर्ष 5 समाचार