Home » Madhya Pradesh » Bhopal Murder Case: Police Reveal Shocking Details About Accused Arrested in Katara Hills
Bhopal HIV Positive Killer : सेक्स के बाद करता था हत्या! डेटिंग ऐप से बिछाता था जाल, राजधानी के ‘साइको किलर’ को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा
Ads
भोपाल के कटारा क्षेत्र में गिरफ्तार हत्या के आरोपी से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल, डेटिंग ऐप रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
भोपाल:Bhopal Psycho Killer Suresh Arrested : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोपाल की कटारा पुलिस की गिरफ्त में आए ‘साइको किलर’ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ और मेडिकल रिपोर्ट में पता चला है कि हत्या का आरोपी सुरेश न सिर्फ एक साइको किलर है, बल्कि वह खुद HIV पॉजिटिव भी है। आरोपी ने पूछताछ में कुबूल किया है कि उसने जानबूझकर कई लोगों को संक्रमित करने का टारगेट बनाया हुआ था।
पकड़े जाने के डर से पत्थर से कुचला था सिर
कटारा पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी सुरेश ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने बताया कि मृतक के साथ संबंध बनाने के बाद उसे इस बात का डर सताने लगा था कि वह पुलिस को सब कुछ बता देगा। पुलिस और कानून के शिकंजे से बचने के लिए उसने बेरहमी से पत्थर से कुचलकर मृतक की हत्या कर दी थी।
डेटिंग ऐप से फंसाता था शिकार, 50 से ज्यादा लोग संपर्क में
HIV Positive Killer Bhopal Dating App जांच में यह बेहद गंभीर बात सामने आई है कि आरोपी सुरेश लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करता था। वह अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर लोगों को टारगेट करता था और अब तक 50 से अधिक लोगों के संपर्क में आ चुका था। आरोपी का मुख्य मकसद दूसरों को भी HIV संक्रमित करना था।
प्रशासन और पुलिस अलर्ट
आरोपी सुरेश की मेडिकल रिपोर्ट में HIV पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस महकमे और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कटारा पुलिस अब आरोपी के मोबाइल रिकॉर्ड्स और डेटिंग ऐप की हिस्ट्री खंगाल रही है, ताकि उससे जुड़े और संपर्क में आए सभी लोगों की जानकारियां निकाली जा सकें और उन्हें अलर्ट किया जा सके।