Home » Madhya Pradesh » Hindu Youth Allegedly Forced into Conversion in Bhopal Love Jihad Case
Bhopal Love Zihad News: अब लड़का हुआ लव जिहाद का शिकार! प्रेम जाल में फँसाकर युवती ने शुभम को ऐसे बनाया अमन खान
Ads
भोपाल में एक हिंदू युवक ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम युवती और उसके परिवार ने उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया, जबरन शादी कराई और नाम बदलकर अमन खान कर दिया। युवक ने जहांगीराबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bhopal Love Zihad News भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लव जिहाद का गंभीर मामला सामने आया है। आमतौर पर हिन्दू युवतियां लव जिहाद का शिकार होती है , लेकिन राजधानी में इसके उलट लड़का ही लव जिहाद का शिकार हुआ है। हिंदू युवक से जबरदस्ती शादी कर मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन कराया। युवक का नाम बदल कर जमात के संरक्षण में रखकर उससे गो-मांस भी खिलाया। इस पूरे मामले की शिकायत युवक ने जहांगीराबाद थाने में दर्ज की है। पुलिस ने मामले में लड़की, उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धर्म परिवर्तन के इरादे से की थी दोस्ती
Bhopal Love Zihad News दरअसल यह पूरा मामला बरखेड़ी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है। पीड़ित का नाम शुभम बताया जा रहा है। शुभम ने आरोप लगाते हुए बताया कि मुस्लिम परिवार ने अपनी बेटी से धर्म परिवर्तन के इरादे से उसकी दोस्ती कराई थी। युवती उससे जबरदस्ती शादी करना चाहती थी। शादी से मना करने पर युवक के खिलाफ 2022 में दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। चार माह बाद युवक जेल से रिहा हुआ, जिसके बाद परिजनों ने छल और लड़की के साथ शादी का प्रलोभन देकर उसका धर्म परिवर्तन कराया।
युवक को खिलाया गया गो-मांस
Bhopal Love Zihad News शुभम ने न सिर्फ मुस्लिम धर्म अपनाया बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में जमात में भी जाना शुरू कर दिया। शुभम का आरोप है कि उसे गो-मांस भी खिलाया गया। उसका नाम शुभम गोस्वामी से अमन खान कर दिया गया। घर वापसी करने पर उसे जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इस पूरे मामले की शिकायत युवक ने जहांगीराबाद थाने में दर्ज की है। पुलिस ने मामले में अब्दुल नदीम,अब्दुल नईम और शमा पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से सामने आया है।
पीड़ित युवक ने क्या आरोप लगाए हैं?
पीड़ित शुभम का आरोप है कि मुस्लिम युवती और उसके परिवार ने धर्म परिवर्तन के इरादे से दोस्ती की, जबरन शादी कराई, गो-मांस खिलाया और उसका नाम बदलकर अमन खान कर दिया।
पुलिस ने किन लोगों पर FIR दर्ज की है?
पुलिस ने लड़की के साथ अब्दुल नदीम, अब्दुल नईम और शमा पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।