Bhopal Police Helpline : राजधानी पुलिस का सीक्रेट नंबर! सीधे कमिश्नर को इस नंबर पर दें अपराध की सूचना, पहचान रहेगी 100% गुप्त

भोपाल पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसमें आम नागरिक अब सीधे पुलिस कमिश्नर को

Bhopal Police Helpline : राजधानी पुलिस का सीक्रेट नंबर! सीधे कमिश्नर को इस नंबर पर दें अपराध की सूचना,  पहचान रहेगी 100% गुप्त

Bhopal Police Helpline / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 3, 2026 / 11:17 am IST
Published Date: May 3, 2026 11:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए नई हेल्पलाइन शुरू की।
  • नागरिक अब सीधे पुलिस कमिश्नर को गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं।
  • ड्रग्स, अवैध हथियार और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की सुविधा।

भोपाल : Bhopal Police Helpline  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस ने अब एक नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत आम नागरिक सीधे पुलिस कमिश्नर तक अपनी जानकारी साझा कर सकेंगे।इस नई व्यवस्था के अंतर्गत, पुलिस ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 7587648330 जारी किया है, जिस पर आम नागरिक सीधे पुलिस कमिश्नर तक अपराध से जुड़ी जानकारी गुप्त रूप से पहुंचा सकेंगे।

Police Commissioner Bhopal इन मामलों की दे सकते है जानकारी

आम नागरिक अपराध की सूचना गुप्त रूप से दे सकेंगे, जिससे अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी। इस नंबर पर नागरिक मुख्य रूप से मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और सार्वजनिक स्थानों पर चाकू-छुरी रखने जैसे मामलों की जानकारी दे सकते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने जारी किया नंबर

इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है ताकि राजधानी भोपाल को अपराध मुक्त बनाया जा सके और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.