Abhishek Sharma Injury Today: क्या पूरे विश्वकप से बाहर हो जायेंगे तूफानी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा?.. आज उनकी जगह पर इस खिलाड़ी को मौका

Ads

Team India Playing 11 against Namibia: अभिषेक शर्मा अस्वस्थता के कारण नामीबिया मैच से बाहर, संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका।

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 06:57 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 07:02 PM IST

Team India Playing 11 against Namibia || Image- ESPN Cricket File

HIGHLIGHTS
  • अभिषेक शर्मा मैच से बाहर
  • संजू सैमसन को मौका
  • भारत-नामीबिया मुकाबला दिल्ली में

नई दिल्ली: आज दिल्ली में खेले जा रहे टी-20 विश्वकप के 18वें मुकाबले में भारत ने अपने प्लेइंग 11 में आंशिक बदलाव किया है। खराबी स्वास्थ्य से जूझ रहे भारत के तूफानी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल रहे है। उनकी जगह पर टीम इंडिया में संजू सैमसन को शामिल किया गया है। इस तरह आज ईशान किशन के साथ संजू पारी की शुरुआत करेंगे। (Team India Playing 11 against Namibia) इस मुकाबले के लिए टॉस की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नामीबिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया है।

बता दें कि, विश्वकप में यह भारत का दूसरा मुकाबला है। भारत ने पहला मैच USA के साथ खेला था। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 29 रनों से अपने नाम किया था। आज के बाद भारत का तीसरा मैच 15 फरवरी रविवार को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ कोलम्बो में खेला जाएगा। इस बार के विश्वकप के लिए भारत को खिताब का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। 2007 के बाद 2024 में टीम इंडिया ने दूसरी बार टी-20 विश्वकप पर कब्ज़ा जमाया था।

भारत की प्लेइंग-11

संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

नामीबिया प्लेइंग 11

लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (c), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (w), रुबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हींगो

टॉस के बाद क्या है कप्तानों की प्रतिक्रिया

टॉस के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कह कि, हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। इससे बहुत खुश हैं। जब तक हम टॉस हारकर मैच जीत रहे हैं, तब तक हमें कोई आपत्ति नहीं है। यह एक बड़ा टूर्नामेंट है और ओस का असर काफी अहम होगा, लेकिन जब आप पहले बल्लेबाजी करते हैं और अच्छी तरह से बचाव करते हैं, तो मुझे लगता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। विकेट बहुत अच्छा है। उम्मीद है कि बल्लेबाज मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अभिषेक अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, वह एक-दो मैच नहीं खेल पाएंगे। संजू टीम में आए हैं, वह भी अभिषेक की तरह ही विस्फोटक बल्लेबाज हैं। बुमराह सिराज की जगह टीम में आए हैं।

इसी तरह नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने कहा कि, हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं। हमें लगता है कि यह क्रिकेट के लिए बहुत ही अच्छी सपाट पिच है, आंकड़ों और ओस के हिसाब से यह सही फैसला है। हां, मुझे लगता है कि हमें अपने कौशल को और निखारने की जरूरत है। मुझे लगा कि शायद हमने उस दिन गेंदबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया, और बल्लेबाजी में हमें कुछ बड़ी साझेदारियां खेलनी होंगी। विकेट बहुत अच्छा लग रहा है, इसलिए दूसरी पारी में हमें लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश करनी होगी। हां, आखिरकार, हम क्रिकेट इसीलिए खेलते हैं। हम क्रिकेट इसीलिए खेलते हैं, ताकि मनोरंजन कर सकें और अपने प्रशंसकों को देख सकें, और मैंने अपने स्टेडियमों में इससे ज्यादा प्रशंसक कहीं नहीं देखे हैं, और भारत में खेलना बहुत अच्छा लगता है। हमने दो बदलाव किए हैं – हम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज ला रहे हैं, इसलिए शिकोंगो टीम में शामिल होंगे और बल्लेबाजी में एक बदलाव किया है, क्रूगर टीम में आएंगे।

इटली की धमाकेदार जीत

भारत और श्रीलंका में जारी टी-20 क्रिकेट विश्वकप में अपने पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड के हाथों 73 रनों से बड़ी हार झेलने वाली इटली की नई टीम ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर विश्वकप में शानदार वापसी की है। वानखेड़े स्टेडियम में खेल गए टी-20 विश्वकप के 17वें मैच में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 123 रन बनाए थे। (Team India Playing 11 against Namibia) वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इटली टीम के सलामी बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को बौना साबित कर दिया और 13वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

मोस्का बंधुओं की धुआंधार पारी

इटली की ओर से सलामी बल्लेबाज जस्टिन मोस्का ने 44 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए, जबकि एंथोनी मोस्का ने 32 गेंदों पर 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से 62 रनों की धुआंधार पारी खेली।

नहीं चला कोई नेपाली बल्लेबाज

पहली पारी की बात करें तो नेपाल के बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। नेपाल को पहला झटका 8 रन के स्कोर पर कुशल भुर्तेल के रूप में लगा। (Italy vs Nepal Cricket Match Full Highlights) इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। (Team India Playing 11 against Namibia) नेपाल की ओर से सबसे बड़ा स्कोर आरिफ शेख ने बनाया। उन्होंने 24 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान रोहित पौडेल ने 23 रनों का योगदान दिया।

यहां Click कर देखें पूरा स्कोरकार्ड

Nepal Batting (1st Inning)

क्रमांक बल्लेबाज का नाम आउट होने का तरीका रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट
1 कुशल भुर्तेल कैच जस्टिन मोस्का, गेंदबाज अली हसन 5 10 1 0 50.00
2 आसिफ शेख (विकेटकीपर) स्टंप्ड जियान मीड, गेंदबाज बेन मानेन्ती 20 20 2 0 100.00
3 रोहित पौडेल (कप्तान) कैच ग्रांट स्टीवर्ट, गेंदबाज क्रिशन कालुगमागे 23 14 0 2 164.29
4 दीपेंद्र सिंह ऐरी बोल्ड क्रिशन कालुगमागे 17 18 0 0 94.44
5 आरिफ शेख कैच मार्कस कैम्पोपियानो, गेंदबाज जे जे स्मट्स 27 24 3 0 112.50
6 लोकेश बाम कैच एंथनी मोस्का, गेंदबाज बेन मानेन्ती 3 5 0 0 60.00
7 गुलशन झा कैच हैरी मानेन्ती, गेंदबाज क्रिशन कालुगमागे 3 4 0 0 75.00
8 करण केसी नॉट आउट 18 11 1 1 163.64
9 नंदन यादव रन आउट (जस्टिन मोस्का/जियान मीड) 0 2 0 0 0.00
10 संदीप लामिछाने कैच हैरी मानेन्ती, गेंदबाज जसप्रीत सिंह 5 7 0 0 71.43
11 ललित राजबंशी रन आउट (हैरी मानेन्ती) 0 2 0 0 0.00

Italy Bowling (1st Inning)

क्रमांक गेंदबाज का नाम ओवर मेडन रन विकेट नो बॉल वाइड इकॉनमी
1 बेन मानेन्ती 4 0 9 2 0 1 2.20
2 अली हसन 3 0 34 1 0 0 11.30
3 जे जे स्मट्स 4 0 22 1 0 0 5.50
4 ग्रांट स्टीवर्ट 3 0 32 0 0 0 10.70
5 क्रिशन कालुगमागे 4 0 18 3 0 0 4.50
6 जसप्रीत सिंह 1.3 0 8 1 0 1 5.30

Italy Batting (2nd Inning)

क्रमांक बल्लेबाज का नाम आउट होने का तरीका रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट
1 जस्टिन मोस्का नॉट आउट 60 44 5 3 136.36
2 एंथोनी मोस्का नॉट आउट 62 32 3 6 193.75

Nepal Bowling (2nd Inning)

क्रमांक गेंदबाज का नाम ओवर मेडन रन विकेट नो बॉल वाइड इकॉनमी
1 करण केसी 2 0 21 0 0 0 10.50
2 दीपेंद्र सिंह ऐरी 3.4 0 24 0 0 0 6.50
3 ललित राजबंशी 1 0 19 0 0 0 19.00
4 संदीप लामिछाने 3 0 31 0 0 0 10.30
5 नंदन यादव 1 0 12 0 0 0 12.00
6 कुशल भुर्तेल 2 0 15 0 0 0 7.50

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. अभिषेक शर्मा आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं?

स्वास्थ्य समस्या के कारण उन्हें नामीबिया के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है।

Q2. उनकी जगह किसे मौका मिला है?

अभिषेक की जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है।

Q3. भारत का अगला मुकाबला कब और किससे है?

भारत का अगला मैच 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा।