Bhopal Woman Gang Arrested : कामवाली बनकर घरों में घुसती थीं ये महिलाएं, भीड़ में करती थीं ऐसा काम कि पुलिस भी रह गई हैरान!
भोपाल की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं के मंगलसूत्र और गहने लूटने वाली महाराष्ट्र की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिलाएं घरों में झाड़ू-पोछा करने के बहाने रेकी भी करती थीं। पुलिस ने करीब 2 लाख रुपये का सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है।
- भोपाल में महाराष्ट्र की दो शातिर महिला लुटेरियां गिरफ्तार
- झाड़ू-पोछा के बहाने घरों की रेकी और भीड़ में मंगलसूत्र लूटने का आरोप
- पुलिस ने करीब 2 लाख रुपये का सोने का मंगलसूत्र किया बरामद
भोपाल : Bhopal Woman Gang Arrested मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली महाराष्ट्र की एक शातिर ‘महिला लुटेरी गैंग’ का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग की दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के मंगलसूत्र और गहने पार कर देती थीं।
झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया
मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मंगल मार्केट में हुई एक लूट की वारदात के बाद की गई, जहां आरोपियों ने एक महिला के गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया था और भाग गई थीं। बता दें की पकड़ी गई दोनों आरोपी महिलाएं मूल रूप से महाराष्ट्र के शेगांव की रहने वाली हैं। यह गैंग बेहद शातिर तरीके से काम करती थी।
झाड़ू-पोछा करने के बहाने करते थे रेकी
बता दें की आरोपी महिलाएं पहले तो घरों में झाड़ू-पोछा करने के बहाने रेकी और चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं, वहीं दूसरी ओर व्यस्त बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाकर लूटपाट करती थीं। अयोध्या नगर पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 2 लाख मूल्य का सोने का मंगलसूत्र सफलतापूर्वक जब्त कर लिया है।
जाँच में जुटी पुलिस
अयोध्या नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। Bhopal Theft News पुलिस अब इन महिलाओं से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, जिससे भोपाल शहर और आसपास के इलाकों में हुई अन्य चोरी व लूट की वारदातों का सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Cylinder To PNG: अब इन लोगों को नए कनेक्शन पर फ्री में दिया जाएगा 200 क्यूबिक मीटर एक्स्ट्रा गैस और कम दाम पर भी मिलेगा ये रसोई गैस!
- School Close News : न बारिश की छुट्टी, न कोई त्योहार… फिर भी 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला
- SBI Cash Withdrawal Charges: अब पैसे निकालने पर तगड़ा चार्ज!.. स्टेट बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, एक अक्टूबर से लागू होगा ये नियम

Facebook


