Brother Have Sex With Sister: ‘सगी बहन से सेक्स करते हैं मेरे पति, मुझे दिखाता है लाइव’ महिला कर्मचारी की बातें सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए क्या है पूरा मामला

Brother Have Sex With Sister: 'सगी बहन से सेक्स करते हैं मेरे पति, मुझे दिखाता है लाइव' महिला कर्मचारी की बातें सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए क्या है पूरा मामला

Brother Have Sex With Sister: ‘सगी बहन से सेक्स करते हैं मेरे पति, मुझे दिखाता है लाइव’ महिला कर्मचारी की बातें सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए क्या है पूरा मामला

Brother Have Sex With Sister: 'सगी बहन से सेक्स करते हैं मेरे पति, मुझे दिखाता है लाइव' महिला कर्मचारी की बातें सुनकर उड़ जाएंगे होश / Image: AI Generated

Modified Date: March 15, 2026 / 01:00 pm IST
Published Date: March 15, 2026 1:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पति पर अपनी ही सगी बहन के साथ अवैध संबंध बनाता है
  • वरिष्ठ अधिकारी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया
  • पुलिस ने शिकायत के बावजूद FIR दर्ज नहीं की

भोपाल: Brother Have Sex With Sister भोपाल में राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई में आज कई महिलाओं की अनसुनी पीड़ा सामने आई। किसी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए तो किसी ने पीछा करने की शिकायत की। वहीं एक सरकारी महिला कर्मचारी ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, लेकिन हैरानी की बात ये है कि कई मामलों में शिकायत के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई।

पति पर गंभीर आरोप लगाकर महिला ने लगाई न्याय की गुहार

Brother Have Sex With Sister  दरअसल, भोपाल में राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई हुई। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर भोपाल पहुंचीं। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए। एक महिला ने आयोग के सामने आरोप लगाया कि उसका पति अपनी ही सगी बहन को घर में रखता है और उससे संबंध बनाता है। महिला का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत परिवार और पुलिस से भी की। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई और पुलिस ने उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।

इसी तरह एक और महिला सरकारी कर्मचारी ने भी आयोग के सामने अपनी शिकायत रखी। महिला का आरोप है कि उसका वरिष्ठ अधिकारी लंबे समय से उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा है उसमें मन में आत्महत्या के ख्याल आने लगे हैं। उसने कई बार विभाग में शिकायत की, लेकिन अब तक उस अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसी एक नहीं दर्जनों शिकायतकर्ता महिलाएं आज आई जिनमें से कोई घरेलू हिंसा का शिकार है तो किसी का सालों से शोषण हो रहा और ये न्याय के लिए दर दर भटक रही हैं।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में पिछले कई सालों से राज्य महिला आयोग के पद खाली पड़े हैं, जिसके चलते महिलाओं से जुड़ी 30 हजार से ज्यादा शिकायतें और फाइलें लंबित हैं। जब इस मुद्दे पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का ध्यान दिलाया गया तो उन्होंने कहा कि इस विषय पर चर्चा की जाएगी। जल्द ही निराकरण निकलेगा

अब सवाल ये है कि एक दिन के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भोपाल आईं, करीब 50 मामलों की सुनवाई की और कार्रवाई का भरोसा दिया। लेकिन उन हजारों फाइलों का क्या, जो सालों से प्रदेश के राज्य महिला आयोग के दफ्तरों में धूल खा रही हैं? उन महिलाओं का क्या, जो वर्षों से न्याय की आस में दर-दर भटक रही हैं। अब देखना होगा कि इन लंबित मामलों को लेकर आगे क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं, अब नजर इस बात पर रहेगी कि इन लंबित मामलों को कब और कैसे सुनवाई मिलती है। क्योंकि न्याय तभी मायने रखता है जब वह समय पर और हर पीड़ित तक न्याय पहुंचे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"