CM Dr Mohan Yadav News: भीषण सड़क हादसे में 8 मजदूरों की हुई मौत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

CM Dr Mohan Yadav News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर-भिंड मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हुई है।

CM Dr Mohan Yadav News: भीषण सड़क हादसे में 8 मजदूरों की हुई मौत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

CM Dr Mohan Yadav News/Image Credit: X Handle

Modified Date: August 18, 2026 / 01:46 pm IST
Published Date: August 18, 2026 1:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश के ग्वालियर-भिंड मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
  • इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हुई है।
  • इस घटना पर सीएम डॉ. मोहन यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

CM Dr. Mohan Yadav News: भोपाल: मध्यप्रदेश के ग्वालियरभिंड मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने लोडिंग वाहन में टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छिमका चौराहे पर हुआ। (Road Accident Today) बताया गया कि, मृतक और घायल सभी उत्तर प्रदेश के लखमीपुर जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं और ग्वालियर के चिनोर से धान लगाने का काम कर वापस अपने घर लौट रहे थे। वहीँ इस घटना पर मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर जताया शोक

CM Dr. Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर हादसे में हुई जनहानि को अत्यंत दुखद बताया और मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल मजदूरों का बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही घायलों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रत्येक परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मध्य प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर मृतकों के शवों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। साथ ही घायल मजदूरों के बेहतर इलाज के लिए लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

धान की रोपाई के लिए गए थे मजदूर

दअरसल, ग्वालियर चिनोर में ठेकेदार रजनीश धान लगाने के लिए 4 अगस्त को करीब 30 मजदूरों को लक्ष्मीपुर जिले के रहने वाले मजदूरों को लेकर आया था। काम खत्म होने के बाद सभी मजदूर सोमवार रात एक लोडिंग वाहन में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात 1 बजे के बाद जैसे ही वाहन गोहद चौराहे थाने के पास छिमका चौराहे पर पहुंचा। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लोडिंग वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडिंग वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर दूर तक जा गिरे। जिस वक्त हादसा हुआ। (Road Accident Today) उस वक्त मजदूर गहरी नींद में सोए हुए थे। हादसे के वक्त चीख-पुकार मच गई। मौके पर 5 मजदूरों ने दम तोड़ दिया। 25 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। लेकिन अस्पताल पहुंचने के दौरान तीन और मजदूरों की मौत हो गई। कुल मिलाकर ठेकेदार सहित इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई।

लखीमपुर खीरी जिले के निवासी थे मृतक

CM Dr Mohan Yadav News:  पुलिस के अनुसार मृतक और घायल सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। यह लोग 4 अगस्त से चिनोर क्षेत्र में धान लगाने का काम कर रहे थे। काम खत्म कर वह अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

गोहद चौराहा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है। पूरे इलाके में शोक की लहर है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.