IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बेटियों के विकास के लिए क्या कर रही मध्यप्रदेश सरकार? IBC24 के मंच से मोहन यादव ने किया खुलासा

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने बच्चियों को बिजनेस में 35 प्रतिशत आरक्षण दे रही है।

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बेटियों के विकास के लिए क्या कर रही मध्यप्रदेश सरकार? IBC24 के मंच से मोहन यादव ने किया खुलासा

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026/Image Credit: IBC24.IN

Modified Date: August 3, 2026 / 08:00 pm IST
Published Date: August 3, 2026 8:00 pm IST

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: भोपाल: मध्यप्रदेश की मेधावी बेटियों को सम्मानित करने के लिए IBC24 का प्रतिष्ठित ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026′ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की टॉपर बेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। IBC24 एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने सीएम डॉ. मोहन यादव से कई मुद्दों पर सवाल किए। सीएम डॉ.  मोहन यादव ने इन सवालों का जवाब दिया और कार्यक्रम में मौजूद छात्रों से चर्चा भी की। IBC24 एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने सीएम डॉ. मोहन यादव से सवाल किया कि, एमपी सरकार बेटियों के विकास के लिए क्या कर रही है?

सीएम ने बताया बेटियों के विकास के लिए क्या कर रही सरकार

स्कूली बच्चों के लिए मध्य प्रदेश सरकार के कामों को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने बच्चियों को बिजनेस में 35 प्रतिशत आरक्षण दे रही है। इसके अलावा नौकरियों में भी आरक्षण की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है। ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश है। संपत्ति कर में भी बहनों को छूट दिया जा रहा है। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026) नगरीय निकायों और पंचायतों के चुनाव में 50 पद महिलाओं के आरक्षित है। इडस्ट्री लगाने पर भी 33 प्रतिशत का आरक्षण हमारी सरकार दे रही है।

दतिया उपचुनाव के नतीजों पर सीएम डॉ. यादव का बयान

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने सीएम डॉ. मोहन यादव से दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मिली हार से जुड़ा सवाल पूछा। इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, हम दतिया का उपचुनाव नहीं हारे हैं। सीएम ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी और इस बार कांग्रेस ने 6 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। ऐसे में इस उपचुनाव में भाजपा को 1700 वोटों का फायदा हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.