Datia By Election Result Live : Datia By Election Result Live : दतिया में ‘कमल’ पर भारी पड़ा ‘हाथ’! 6,029 वोटों से जीते घनश्याम सिंह, आशुतोष तिवारी बोले- ‘सिर झुकाकर जनादेश स्वीकार करता हूं, लेकिन…’

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ती दिख रही है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने 7,544 वोटों से पिछड़ने के बाद हार स्वीकार करते हुए कहा कि जनता का जनादेश उन्हें स्वीकार है, लेकिन चुनाव में उनके साथ भीतरघात हुआ है, जिसकी जानकारी वे पार्टी संगठन को देंगे।

Datia By Election Result Live : Datia By Election Result Live : दतिया में ‘कमल’ पर भारी पड़ा ‘हाथ’! 6,029 वोटों से जीते घनश्याम सिंह, आशुतोष तिवारी बोले- ‘सिर  झुकाकर जनादेश स्वीकार करता हूं, लेकिन…’
Modified Date: August 3, 2026 / 05:26 pm IST
Published Date: August 3, 2026 4:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6,029 वोटों से जीत दर्ज की।
  • भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने हार स्वीकार कर जनादेश का सम्मान किया।
  • आशुतोष तिवारी ने चुनाव में भीतरघात का आरोप लगाते हुए संगठन से समीक्षा की बात कही।

दतिया :Datia By Election Result Live  दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, जहाँ 15वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6,016 वोटों से जीत दर्ज की है। फाइनल रिजल्ट आने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। वहीं दूसरी तरफ, जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा के पास एकत्रित होकर जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ इस जीत का जश्न मनाया।

विधायक या सांसद बनना नहीं है मकसद

चुनाव के नतीजे स्पष्ट होने के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने जनता के जनादेश को सिर झुकाकर और हाथ जोड़कर स्वीकार करने की बात कही। अपने 32 साल के सार्वजनिक जीवन का हवाला देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक या सांसद बनना उनका एकमात्र मकसद नहीं है और वे जीवन की अंतिम सांस तक दतिया की जनता के साथ खड़े रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के भीतर हुए ‘भितरघात’ पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि चुनाव में कहाँ चूक हुई है, इसकी गहराई से समीक्षा की जाएगी और वे अपनी बात पार्टी संगठन व शीर्ष नेतृत्व के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे।

दतिया की जीत से कांग्रेस में जश्न

दतिया उपचुनाव के इस फैसले ने जहाँ मध्य प्रदेश कांग्रेस में नए उत्साह का संचार किया है, वहीं जबलपुर से लेकर दतिया तक जश्न का माहौल बना हुआ है। दूसरी ओर, भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी द्वारा खुलकर अपनी ही पार्टी के भीतर भितरघात का आरोप लगाए जाने के बाद संगठन के अंदरूनी सियासी गलियारों में भारी हलचल मच गई है।

जीतू पटवारी ने कहा सामूहिक तपस्या का परिणाम

इस बात पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा दतिया की जीत कांग्रेस की सामूहिक तपस्या का परिणाम है। यह जननेता राहुल जी के नेतृत्व की जीत है

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.