Publish Date - April 10, 2026 / 09:58 AM IST,
Updated On - April 10, 2026 / 09:58 AM IST
Collector Transfer List MP: 14 जिला कलेक्टर सहित दो दर्जन से अधिक प्रशासनिक अफसरों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए लिस्ट / Image IBC24 Customized
भोपाल: Collector Transfer List MP मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ कई IAS अफसरों का तबादला किया है। इनमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।
14 जिला कलेक्टर का तबादला
Collector Transfer List MP भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। वहीं धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा अब भोपाल के नए कलेक्टर होंगे। जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, उनमें सागर, धार, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, सिवनी, शिवपुरी, उमरिया, श्योपुर, मैहर, दमोह, मंडला, झाबुआ और बैतूल जिले शामिल हैं। इसके अलावा लोक शिक्षण आयुक्त और नर्मदापुरम संभाग के संभाग आयुक्त को भी बदल दिया गया है।