फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ शिकायत, भोपाल को लेकर वायरल वीडियो पर कार्रवाई की मांग

फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ शिकायत की गई है, विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ अरेरा हिल्स थाने में शिकायत की गई है। इस मामले में ACP भोपाल सचिन अतुलकर ने कहा है कि संज्ञेय अपराध होने पर कार्रवाई की जाएगी। Complaint against film director Vivek Agnihotri

फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ शिकायत, भोपाल को लेकर वायरल वीडियो पर कार्रवाई की मांग

vivek ranjan

Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: March 26, 2022 4:04 pm IST

भोपाल। Complaint against Vivek Agnihotri: फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ शिकायत की गई है, विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ अरेरा हिल्स थाने में शिकायत की गई है। इस मामले में ACP भोपाल सचिन अतुलकर ने कहा है कि संज्ञेय अपराध होने पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि ए​क वायरल वीडियो में विवेक अग्निहोत्री भोपाली का मतलब होमोसेक्सुअल कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ यह शिकायत की गई है।

ये भी पढ़ें:  Russia-Ukraine War : जंग के बीच रूस में अचानक क्यों बढ़ी कंडोम की बिक्री? 170 फीसदी की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज

Complaint against film director Vivek Agnihotri:  गौरतलब है कि बीते दिन फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस मामले में अपनी सफाई दी थी, उन्होंने कहा कि मैंने वो वीडियो नहीं देखा है पर अगर उसमें ऐसा कुछ है तो उस पर पूरी रिसर्च करें कि बात किस संदर्भ में कहीं गयी है। अग्निहोत्री ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं भोपाल से हूं, पहले भोपाल में टांगे चलते थे, आज भोपाल की बात करें तो भोपाल का मतलब है जनकल्याण, भोपाल का मतलब है महिलाओं की सुरक्षा, भोपाल का मतलब है अच्छी सड़कें।

ये भी पढ़ें: यहां पार्ट-टाइम सेक्स वर्क करने को मजबूर यूनिवर्सिटी की छात्रा, बोली-‘शर्मिंदा हूं, लेकिन और क्या काम करूं?’


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com