JOJO Ltd Stock Split News: निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! एक शेयर बनेगा दो, कंपनी ने किया रिकॉर्ड डेट का खुलासा, खबर मिलते ही स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार

JOJO Ltd Stock Split News: जोजो लिमिटेड अपने शेयरों को दो हिस्सों में बांटने जा रही है। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित कर दी है। इस खबर के बाद सोमवार को निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी और शेयर में तेजी देखने को मिली है। (BOM: 531910)

JOJO Ltd Stock Split News: निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! एक शेयर बनेगा दो, कंपनी ने किया रिकॉर्ड डेट का खुलासा, खबर मिलते ही स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार

(JOJO Ltd Stock Split News/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 27, 2026 / 11:57 am IST
Published Date: July 27, 2026 11:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • जोजो लिमिटेड करेगा 1 शेयर का 2 हिस्सों में बंटवारा।
  • 7 अगस्त 2026 तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट।
  • फेस वैल्यू ₹10 से घटकर ₹5 प्रति शेयर होगी।

नई दिल्ली: JOJO Ltd Stock Split News: जोजो लिमिटेड ने अपने शेयरों को दो भागों में विभाजित (JOJO Ltd Stock Split News) करने का फैसला लिया है। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। इस खबर के बाद आज सोमवार को कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली है। स्टॉक स्प्लिट के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो शेयरों में बांटा जाएगा। इसके बाद हर शेयर की फेस वैल्यू घटकर 5 रुपये रह जाएगी।

7 अगस्त को होगी रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि शेयरों के बंटवारे (JOJO Ltd Stock Split News) के लिए 7 अगस्त 2026 शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसका मतलब है कि इस तारीख को कंपनी के पात्र शेयरधारकों को स्टॉक स्प्लिट का फायदा मिलेगा। शेयरों की संख्या बढ़ने के साथ उनकी फेस वैल्यू में बदलाव आएगा। लेकिन निवेशकों की कुल हिस्सेदारी पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा।

आज शेयरों में दिखी तेजी

स्टॉक स्प्लिट की खबर के बीच सोमवार को जोजो लिमिटेड के शेयरों (JOJO Ltd Stock Split News) में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई पर शेयर 253 रुपये के स्तर पर खुला और कारोबार के दौरान 259 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें गिरावट भी देखने को मिली है। कंपनी का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 289 रुपये और न्यूनतम स्तर 194.50 रुपये है। वहीं, कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 637.02 करोड़ रुपये है।

JOJO Ltd – शेयर प्राइस अपडेट (27 जुलाई 2026)

जानकारी विवरण
कंपनी का नाम JOJO Ltd
स्टॉक एक्सचेंज BOM: 531910
मौजूदा शेयर कीमत ₹ 250.00
आज का बदलाव -1.36% (₹-3.45)
समय 27 जुलाई, 11:07 AM IST
ओपन प्राइस ₹ 253.00
दिन का उच्चतम स्तर (High) ₹ 259.00
दिन का न्यूनतम स्तर (Low) ₹ 245.00
मार्केट कैप ₹637.02 करोड़
P/E रेशियो 113.64
52 हफ्ते का उच्चतम स्तर ₹ 289.00
52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर ₹ 194.50

लंबी अवधि में शेयर ने दिया शानदार रिटर्न

जोजो लिमिटेड के शेयरों ने पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में शेयर करीब 16% चढ़े हैं जबकि एक साल में लगभग 23% का रिटर्न दिया है। दो साल में शेयर करीब 59% और तीन साल में 721% तक बढ़ा है। वहीं, पांच साल की अवधि में इस पेनी स्टॉक ने करीब 9198% का रिटर्न दिया है। पिछले 10 वर्षों में भी शेयर की कीमत में 5614% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ने 2024 और 2025 में निवेशकों को प्रति शेयर 0.05 रुपये का डिविडेंड भी दिया था।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।