IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024: सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं 12वीं में टॉप करने वाली दुर्गावती, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से नवाजा

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024: IBC24 न्यूज चैनल तरफ से स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम के माध्यम से टॉपर बेटियों को एक लाख रुपए की

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024: सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं 12वीं में टॉप करने वाली दुर्गावती, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से नवाजा

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024

Modified Date: July 18, 2024 / 08:04 pm IST
Published Date: July 18, 2024 8:04 pm IST

भोपालः IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24 खबरों के साथ-साथ लगातार अपने सामाजिक सरोकारों को भी निभाता आया है। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IBC24 न्यूज चैनल हर साल होनहार बेटे-बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देता है। इस बार भी मध्यप्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। इस बार संभाग में टॉप करने वाले बेटों भी को यह राशि प्रदान की गई। गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में सीएम डॉ मोहन यादव सभी विद्यार्थियों को चेक प्रदान किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और मंत्री कृष्णा गौर उपस्थित रही। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप पाने वाली छात्राओं में जबलपुर संभाग के डिंडौरी जिले की छात्रा भी शामिल है।

यूं तो महाकोशल अंचल की पहचान ही रानी दुर्गावती से होती है लेकिन डिंडौरी की पहचान इस साल दुर्गावती अग्रवाल बना रही हैं। दुर्गावती अग्रवाल नाम की इस बेटी ने इस बार डिंडौरी जिले का नाम रौशन किया है। 500 में से 470 अंक लाकर दुर्गावती ने पूरे डिंडौरी जिले में 12 वीं कक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। दुर्गावती डिंडौरी के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा हैं। दुर्गा के पिता और मां छोटी सी दुकान चलाते हैं। दुर्गावती आगे चलकर एक काबिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.