Face To Face Madhya Pradesh: 70 पार मतदान…100 फीसदी घमासान! जीत की होड़ में मचे घमासान के मायने क्या है?
Face To Face Madhya Pradesh: 70 पार मतदान…100 फीसदी घमासान! जीत की होड़ में मचे घमासान के मायने क्या है?

Face To Face Madhya Pradesh
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में हुए 2 उपचुनाव भीषण सियासी संघर्ष में बदल गए। दो ही पक्षों ने मैदान में जमकर तलवारें भांजी विवाद हुए आरोप लगे, गिरफ्तारियां हुई। गोलियां चली और आखिर निपट गया मतदान। चुनाव का परिणाम क्या होगा। ये तो आज नहीं पता चलेगा पर आज हुए घमासान का मतलब क्या है। ये जानने की कोशिश करेंगे।
एमपी की 2 सीटों हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हुई और जिसक अनुमान लगाया जा रहा था वही हुआ। वोटिंग के साथ-साथ विवाद, बूथ कैप्चरिंग के आरोप, धरना प्रदर्शन, नजरबंद आज वोटिंग के दिन सब कुछ हो गया। बुधनी और विजयपुर दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए।
बुधनी के शाहगंज मतदान क्रमांक 54 में विवाद हुआ। 3 वाहनों में तोड़फोड़ हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने आरोप लगाया कि बिना आई कार्ड के वोटिंग हो रही थी। इधर विजयपुर में भी कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि विजयपुर में खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है। आदिवासियों को वोट डालने से रोका जा रहा है।कमलनाथ, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, हेमंत कटारे और कांग्रेस का हर नेता ये कहता दिखा कि बुधनी और विजयपुर में सत्ता और अपराध के गठजोड़ का खुला नाच हुआ। हालांकि शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा और बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत को नजरबंद कर दिया।
Face To Face Madhya Pradesh: इधर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के दफ्तर में घंटी बजाई और कहा कि आदिवासियों को बंदूक की नोक पर डराया जा रहा। इधर विजयपुर में बीजेपी का साथ देने वीडी शर्मा वहां पहुंचे हालांकि बॉर्डर पर उन्हें रोक दिया गया। वीडी शर्मा ने कहा कि, विजयपुर में कांग्रेस हार देखकर दबाव और गुंडिज्म की राजनीति कर रही है। आज बुधनी और विजयपुर सीट पर हुए सियासी संग्राम का सबसे अहम दिन था। पूरा दिन सियासी बयानबाजी, धरना प्रदर्शन, नारेबाजी से भरपूर रहा और अब सबको इंतजार 23 नवंबर का है जिस दिन जनता का फैसला आना है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Face to Face Madhya Pradesh: Voting crosses 70%...100% fierce! What is the meaning of the fierce race for victory?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm