Face To Face MP: आरोपों की नई आंच..करोड़ों के सोने का क्या सांच? क्या सोना जब्ती के इस महाकांड का क्लाइमैक्स अभी बाकी है ?
Face To Face MP: आरोपों की नई आंच..करोड़ों के सोने का क्या सांच? क्या सोना जब्ती के इस महाकांड का क्लाइमैक्स अभी बाकी है ?

Face To Face MP। Image Credit: IBC24
भोपाल। Face To Face MP: भोपाल में बरामद अकूत धन को लेकर सियासी अखाड़े में दंगल जारी है। विपक्ष ने इस कांड को एक सुनहरे मौके की तरह लिया है। हर रोज कनेक्शन की कोई नई कहानी उभरती है। इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सीधे पूर्व सीएम पर निशाना साधा है। आरोप संगीन है पर सियासत में आरोप लगाते वक्त सबूतों की जरूरत पड़ती कहां है क्या इस आरोप के बाद सियासी जंग और तेज हो जाएगी क्या ये उंगली जो बीजेपी के एक बड़े नेता की ओर उठी है क्या उसके इफेक्ट और साइड इफेक्ट पूरा प्रदेश महसूस करेगा?
वाकई राजधानी भोपाल की धरती इन दिनों नगदी, सोना चांदी उगल रही है जिसने सभी को हैरान कर दिया कि आखिर RTO का पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा सिर्फ 12 साल में कैसे धनकुबेर बन गया। कैसे उसने अकूत संपत्ति अर्जित कर ली। एक तरफ हर रोज हो रहे खुलासे हैरान कर रहे हैं। दूसरी तरफ इस मामले ने सियासी पारा भी बेहद हाई कर दिया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने परिवहन विभाग और सरकार पर जमकर हमला बोला और शिवराज सिंह चौहान को भ्रष्टाचार के जनक बता डाला।इधर इस मसले पर कांग्रेस हमलावर है तो वहीं भाजपा कांग्रेस पर पलटवार कर रही है और दावा रही है कि कानून अपना काम करेगा।
Face To Face MP: राजनीति से इतर आरोप ये भी है कि पूर्व परिवहन कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा ने आरटीओ में सिपाही बनने में अनुकंपा नियम तोड़े थे सौरभ के पिता राकेश शर्मा सरकारी डॉक्टर थे। 2016 में निधन हुआ तो भाई सचिन शर्मा छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में अफसर था। नियम के अनुसार घर में एक के सरकारी नौकरी में होने पर दूसरे को अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलती, पर सौरभ को मिली। मामले में अभिभाषक अवधेश सिंह तोमर ने नियुक्ति संबंधी दस्तावेज आरटीआई से मांगे, पर विभाग ने फाइल न मिलने का बहाना बनाया। साथ ही आज तक वो दस्तावेज नहीं सौपें है। बहरहाल सौरभ शर्मा केस में लगातार हर रोज नए खुलासे हो रहे है। जांच ऐजेसियां के सामने एक नहीं कई चैलेंज है। फिलहाल जांच एजेंसीस सौरभ शर्मा के दुबई से लौटने का इंतजार कर रहीं हैं। देखना होगा कब वापस आएगा सौरभ शर्मा और कब सामने आएंगे काली कमाई के राजदार।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Face to Face MP: New heat of allegations...what is the truth of gold worth crores? Is the climax of this mega scandal of gold seizure still pending?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm