भोपाल: Atithi Shikshak Salary in MP विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज लगातार अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और वादों की झड़ी लगा रहे हैं। वहीं, फिर से सत्ता में वापसी के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे सीएम शिवराज किसी भी वर्ग को नाराज नहीं करना चाहते। इसी कड़ी में सीएम शिवराज ने आज अतिथि शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है।
Atithi Shikshak Salary in MP दरअसल सीएम शिवराज आज अतिथि शिक्षक महापंचायत में शामिल हुए। यहां उन्होंने अतिथि शिक्षकों को सौगात देते हुए मानदेय में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। साथ ही शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का भी ऐलान किया है।