Sunetra Pawar NCP President || Image- Sunetra Pawar Instagram
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने शुक्रवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालना चाहिए। (Sunetra Pawar NCP President) राकांपा अध्यक्ष का पद 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार की मौत के बाद से रिक्त है।
महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भुजबल ने संवाददाताओं से कहा कि सुनेत्रा पवार के मुंबई आने पर वे उनसे मुलाकात कर अध्यक्ष पद स्वीकार करने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी निर्णय सुनेत्रा से विचार-विमर्श के बाद ही लिए गए हैं और विधायक दल की नेता के रूप में उनका चयन भी सामूहिक फैसला था।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले सप्ताह विमान दुर्घटना में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार की मृत्यु हो जाने के कारण इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। शिंदे का जन्मदिन 9 फरवरी को है।
शिंदे के कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘महाराष्ट्र अजित दादा के असामयिक निधन से गहरे शोक में डूब गया है और अभी तक इस सदमे से उबर नहीं पाया है।’’ (Sunetra Pawar NCP President) शिंदे ने कहा कि पवार के निधन से उन्होंने एक सहकर्मी और मित्र, दोनों को खो दिया है।
उन्होंने अपने समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से उनका जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की। शिंदे ने अपने समर्थकों से अनुरोध किया कि वे उनके जन्मदिन पर न तो गुलदस्ते लाएं, न ही कोई उपहार दें और न ही होर्डिंग लगाएं। उन्होंने कहा, ‘‘हम पवार परिवार के दुख में उनके साथ हैं।’’ पुणे जिले के बारामती में 28 जनवरी को हुई विमान दुर्घटना में पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी।
महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियों का नर्मदा नदी में विधिवत विसर्जन किया गया। गौरीघाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीपी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अजीत दादा को श्रद्धांजलि अर्पित की। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ नर्मदा तट पर अस्थि विसर्जन किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर नेताओं ने अजीत पवार के राजनीतिक योगदान और सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।