Mohammad Deepak News | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Chandrashekhar Azad आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कोटद्वार के व्यवसायी मोहम्मद दीपक का खुलकर बचाव किया है। चंद्रशेखर आजाद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने मोहम्मद दीपक के समर्थन में बयान देते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में चंद्रशेखर आज़ाद यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि, “मोहम्मद दीपक पर उंगली भी उठी, तो बहुत लोगों को दिक्कत हो जाएगी।” वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मोहम्मद दीपक पर उंगली भी उठी, तो बहुत लोगों को दिक्कत हो जाएगी – चंद्रशेखर आजाद
pic.twitter.com/jwtZlbkqsx— Anjul Bamhrolia (@AnjulBamhrolia) February 6, 2026
मोहम्मद दीपक, (Mohammad Deepak News) ये नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हर किसी की जुबान पर मोहम्मद दीपक नाम है। राहुल से लेकर ओवैसी तक, हर कोई उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है। आखिर यह मोहम्मद दीपक है कौन? यह नाम कहां से आया। इसके पीछे की कहानी उत्तराखंड के कोटद्वार से शुरू होती है।
मोहम्मद दीपक उर्फ दीपक कुमार (Deepak Kumar) एक पेशे से जिम ट्रेनर हैं। वह कोटद्वार में बॉडी बिल्डिंग की ट्रेनिंग देते हैं। दीपक का जिम कोटद्वार के बद्रीनाथ मार्ग के पास है। पिछले कई सालों से वह युवाओं को फिट रहने की ट्रेनिंग देते हैं। उनके पिता का देहांत करीब 15 साल पहले हो गया था दीपक शादीशुदा है और उनकी एक बेटी भी है। उनकी मां आज भी कोटद्वार में एक टी स्टॉल चलती हैं।
बताया जा रहा है कि दीपक कुमार पिछले 30 सालों से जिम फिटनेस और जिम ट्रेनिंग का काम कर रहे हैं। उनका जन्म और पढ़ाई कोटद्वार से ही हुई है। जिसके बाद उन्होंने श्रीनगर गढ़वाल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। वह बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में मुंबई भी जा चुके हैं। बॉडीबिल्डिंग ओलंपियाड में वह टॉ सिक्स में रहे थे। लेकिन 26 जनवरी को हुई घटना के बाद दीपक के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई है। लगातार लोग उनको फॉलो कर रहे हैं। दीपक कुमार बेहद सामान्य घर से आते। वह न सिर्फ जिम में फिटनेस की ट्रेनिंग देते हैं बल्कि अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम से भी ऑनलाइन फिटनेस टिप्स देते हैं।
Mohammad Deepak दीपक कुमार ने क्यों मोहम्मद दीपक नाम अपना बताया। दरअसल, 26 जनवरी को कोटद्वार में एक दुकान के नाम को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई थी। क्योंकि इस दुकान का नाम बाबा स्कूल गारमेंट्स था। हिंदूवादी संगठनों का कहना था कि मुस्लिम दुकानदार बाबा नाम नहीं रख सकता, क्योंकि बाबा नाम हिंदुओं से जुड़ा है
इसके पीछे की कहानी यह है कि 26 जनवरी को कोटद्वार में एक दुकान के नाम को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई थी. क्योंकि इस दुकान का नाम बाबा स्कूल गारमेंट्स था. हिंदूवादी संगठनों का कहना था कि मुस्लिम दुकानदार बाबा नाम नहीं रख सकता, क्योंकि बाबा नाम हिंदुओं से जुड़ा है। इस बहस में दीपक कुमार ने हिंदूवादी संगठन और बजरंग दल के लोगों के सवाल पूछे जाने पर कहा कि मेरा नाम मोहम्मद दीपक है और यही नाम 26 जनवरी 2026 से देशभर में ट्रोल कर रहा है।