Bhopal Hamidia Hospital News : हमीदिया अस्पताल में उड़ी नियमों की धज्जियां! मर्चुरी के बाहर नग्न अवस्था में स्ट्रेचर पर छोड़ा शव, फिर खुलेआम किया ये काम

Ads

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रक्रिया को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के बाद मर्चुरी से बाहर लाकर खुले में स्ट्रेचर पर रखकर उसकी सिलाई की गई। घटना के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

  • Reported By: Sakshi Tripathi

    ,
  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 10:02 AM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 10:07 AM IST

Bhopal Hamidia Hospital News / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को खुले में लाने का आरोप।
  • नियमों के विपरीत बाहर स्ट्रेचर पर शव की सिलाई किए जाने की चर्चा।
  • घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

भोपाल: Bhopal Hamidia Hospital News मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक गंभी मामला सामने आया है। यहाँ हमीदिया अस्पताल के मर्चुरी विभाग की एक गंभीर लापरवाही उजागर हुई है, यहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक अज्ञात शव को नग्न अवस्था में मर्चुरी से बाहर निकाला गया और खुले में स्ट्रेचर पर रखकर उसकी सिलाई की गई।

नग्न अवस्था में मर्चुरी से बाहर निकाला गया शव

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को भोपाल के बजरिया थाना पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था।  शव की शिनाख्त न होने के बाद कल बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया था लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद शव को नग्न अवस्था में ही मर्चुरी से बाहर निकाला गया और फिर बहार लाकर स्ट्रेचर पर की शव की सिलाई की है।

Hamidia Hospital Post Mortem Controversy क्या कहता है नियम ?

बता दें की नियमों के अनुसार, पोस्टमार्टम कक्ष के अंदर ही डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में पीएम की पूरी प्रक्रिया और शव की सिलाई होनी चाहिए। मृतक की देह के सम्मान के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन हमीदिया अस्पताल में इन नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए, पोस्टमार्टम के बाद शव को पूरी तरह नग्न अवस्था में मर्चुरी से बाहर निकाला गया और बाहर खुले में स्ट्रेचर पर रखकर उसकी सिलाई की गई।

इन्हें भी पढ़ें :