IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024 : कड़ी मेहनत ने अनामिका को बनाया जिला टॉपर, अब बनना चाहती है कलेक्टर, IBC24 ने दिया स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप

Ads

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024 : IBC24 न्यूज चैनल हर साल होनहार बेटे-बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देता है।

  •  
  • Publish Date - July 18, 2024 / 08:28 PM IST,
    Updated On - July 18, 2024 / 08:28 PM IST

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024

भोपालः IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024 : भोपालः छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24 खबरों के साथ-साथ लगातार अपने सामाजिक सरोकारों को भी निभाता आया है। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IBC24 न्यूज चैनल हर साल होनहार बेटे-बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देता है। इस बार भी मध्यप्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। इस बार संभाग में टॉप करने वाले बेटों को यह राशि प्रदान की गई। गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में सीएम डॉ मोहन यादव सभी विद्यार्थियों को चेक प्रदान किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और मंत्री कृष्णा गौर उपस्थित रही।

स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप पाने वाली छात्राओं में दतिया जिले की बेटी अनामिका विश्वकर्मा भी शामिल है। अनामिका विश्वकर्मा विद्या सागर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल दतिया की छात्रा की थी। अनामिका ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता संतोष कुमार विश्वकर्मा दतिया कलेक्ट्रेट में कलेक्टर रेट पर प्यून के पद पर पदस्थ है। अनामिका की माता गीता देवी एक गृहणी हैं। परिवार के अन्य सदस्यों की बात करें तो अनामिका दो भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। अब अनामिका UPPSC की तैयारी कर रही है। इनका सपना कलेक्टर बनने का है। इसका श्रेय अनामिका ने अपने माता पिता और कोचिंग शिक्षक को दिया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp