Holi Special Train 2026: होली पर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें..इन राज्यों तक होगी कनेक्टिविटी, देखें पूरा शेड्यूल

Holi Special Train 2026: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राजधानी भोपाल से झारखंड और उत्तर प्रदेश के लिए सीधी रेल संपर्क की दिशा में अहम कदम उठाया जा रहा है।

Holi Special Train 2026: होली पर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें..इन राज्यों तक होगी कनेक्टिविटी, देखें पूरा शेड्यूल

HOLI TRAIN/ image source: ixigo

Modified Date: February 22, 2026 / 08:48 am IST
Published Date: February 22, 2026 8:42 am IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल से नई ट्रेन सेवा
  • धनबाद-चोपन सीधी कनेक्टिविटी
  • सीएम करेंगे शुभारंभ 24 फरवरी

Holi Special Train 2026: भोपाल: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राजधानी भोपाल से झारखंड और उत्तर प्रदेश के लिए सीधी रेल संपर्क की दिशा में अहम कदम उठाया जा रहा है। 24 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से धनबाद–चोपन के बीच नई सीधी रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस ट्रेन की बुकिंग आज से शुरू कर दी गई है, जिससे यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है। नई रेल सेवा से भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पूर्वी भारत के प्रमुख शहरों तक सीधी यात्रा सुविधा मिल सकेगी।

MP new train service 2026: होली पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन

वहीं होली पर्व को देखते हुए मालवा क्षेत्र और विशेषकर इंदौर के यात्रियों को भी बड़ी राहत दी गई है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने डॉ. अंबेडकर नगरपटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी।

Holi Special Trains: विभिन्न स्टेशनों से होते हुए पटना पहुंचेगी ट्रेन

ट्रेन महू (डॉ. अंबेडकर नगर) से शाम 6 बजे रवाना होकर 6:30 बजे इंदौर पहुंचेगी और उज्जैन, मक्सी सहित विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन पटना पहुंचेगी। इससे मालवा क्षेत्र के यात्रियों को बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सीधी सुविधा उपलब्ध होगी। इस विशेष ट्रेन से इंदौर से विदिशा, बीना, सतना, प्रयागराज, बक्सर, आरा और दानापुर तक सीधा रेल संपर्क मिलेगा। साथ ही उज्जैन और रतलाम के रास्ते वाराणसी और गोरखपुर तक बेहतर कनेक्टिविटी भी संभव होगी।

IRCTC Special Train Booking: एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे

ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे, जिससे सभी वर्ग के यात्रियों को यात्रा सुविधा मिलेगी। रेलवे ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है। होली पर घर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी और भीड़भाड़ के समय अतिरिक्त रेल सेवाओं से यात्रा अधिक सुगम बन सकेगी।

यही नहीं, छत्तीसगढ़ से भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आई है। आगामी होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 14 होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने इन स्पेशल ट्रेनों का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। (Chhattisgarh Holi Special Trains 2026 Full List) 1 मार्च से 4 मार्च के बीच अलग-अलग दिनों में दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने में सहूलियत होगी और त्योहार के दौरान भीड़ का दबाव कम होगा।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।