IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आज प्रदेश की टॉपर बेटियों को सीएम मोहन यादव करेंगे सम्मानित, 3 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आज प्रदेश की टॉपर बेटियों को सीएम मोहन यादव करेंगे सम्मानित, 3 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
- IBC24 के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन आज
- बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाली बेटियों का होगा सम्मान
- सीएम डॉ मोहन यादव टॉपर बेटियों को करेंगे सम्मानित
भोपाल: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की मेधावी बेटियों को सम्मानित करने के लिए IBC24 का प्रतिष्ठित ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026′ कार्यक्रम आज राजधानी भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रदेश और जिला स्तर की टॉपर छात्राओं को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और मेधावी बेटियों को सम्मानित करेंगे।
क्या है स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप?
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 IBC24 की ओर से दिए जाने वाले स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप के माध्यम से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के राज्य टॉपर और जिलों के टॉपर बेटियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। ताकि पढ़ने वाली बेटियों को आर्थिक सहायता मिल सकें। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। यह स्कॉलरशिप एक संदेश है समाज को कि बेटियों की प्रगति के बिना समाज की कल्पना बेमानी है। बेटियां वह सब कर सकती है जो बेटा कर सकता है।
2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप
बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।
IBC24 पर लाइव होगा कार्यक्रम
भोपाल में आयोजित इस विशेष समारोह का सीधा प्रसारण IBC24 पर किया जाएगा। दर्शक दोपहर 3 बजे से इस कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे, जहां प्रदेशभर की मेधावी बेटियों को सम्मानित किया जाएगा और उनकी सफलता की प्रेरणादायक कहानियां भी साझा की जाएंगी।
View this post on Instagram
इन्हें भी पढ़ें:-
- Datia News: रिजल्ट से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक को पार्टी से किया बाहर, लगे थे ये गंभीर आरोप
- Vande Bharat: दतिया उपचुनाव का ‘दंगल’.. किसका मंगल? मतगणना का काउंटडाउन हुआ शुरू, जानिए भाजपा या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी?
- Sawan Somvar 2026: यूपी के शिव मंदिरों में कल उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, योगी सरकार ने कांवड़ियों के स्वागत के लिए की भव्य तैयारी, हजारों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Facebook


