Indore Love Zihad News : गायिका से ‘राहुल’ बनकर की दोस्ती, फिर शादी का झांसा… जब सच आया सामने तो युवती के उड़ गए होश

इंदौर में एक युवती ने युवक पर अपनी पहचान छिपाकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देने और दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Indore Love Zihad News : गायिका से ‘राहुल’ बनकर की दोस्ती, फिर शादी का झांसा… जब सच आया सामने तो युवती के उड़ गए होश

Indore Love Zihad News / Image Source : X

Modified Date: July 3, 2026 / 12:05 pm IST
Published Date: July 3, 2026 11:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर से सामने आया चर्चित मामला।
  • युवती ने पहचान छिपाने और शादी का झांसा देने के आरोप लगाए।
  • बाणगंगा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी।

भोपाल : Indore Love Zihad News :  मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लव जिहाद का मामला एक बार फिर सामने आया है। यहाँ एक गायिका युवती से पहले दोस्ती करने, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में बाणगंगा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अपनी वास्तविक धार्मिक पहचान छुपाकर उससे दोस्ती की थी।

राहुल बताकर की दोस्ती

Musician Friendship Fraud Case Siliguri मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी की मुलाकात पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुई थी। आरोप है कि युवक ने अपना हिंदू नाम ‘राहुल’ बताकर युवती से दोस्ती की और बाद में उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ मारपीट भी की गई।

मोहम्मद राहुल के रूप में हुई पहचान

बाद में आरोपी की असल पहचान मोहम्मद राहुल के रूप में होने का दावा किया गया है। जब पूरा मामला सामने आया, तो पीड़िता ने बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.