Datia BJP District President: इस जिले में नए भाजपा अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया आदेश, जानें किस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी
Datia BJP District President: भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मंजूरी के बाद दतिया जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
Madhavendra Singh Parihar becomes Datia BJP District President /image: Social Media
- भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मंजूरी के बाद दतिया जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
- माधवेन्द्र सिंह परिहार को दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
- उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने दतिया जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।
Datia BJP District President: भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हाल ही में हुए उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भाजपा ने दतिया जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। वहीं अब भाजपा ने दतिया के नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने माधवेन्द्र सिंह परिहार को दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया है। मप्र भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मंजूरी के बाद दतिया जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
हार के बाद भंग की थी कार्यकारिणी
Datia BJP District President: इस संबंध में भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दतिया जिला अध्यक्ष के पद पर माधवेन्द्र सिंह परिहार को नियुक्त किया है। हालांकि, इससे पहले संगठन ने दतिया की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था और फिर नए सिरे से नियुक्तियां की गई थीं। इनके अलावा लगातार राज्य नेतृत्व की दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठकों का दौर भी देखने को मिला था।

इन्हें भी पढ़ें:-
- Tikamgarh News: तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा, दो मासूमों की हुई मौत, देखते रह गया बड़ा भाई
- Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम में सीधे 15 रुपए की बढ़ोतरी, केरोसिन के लिए देने होंगे इतने रुपए, आम जनता पर महंगाई की एक और मार
- Tata Sierra Dark Edition Launched: ब्लैक अवतार में आई Tata Sierra, Dark Edition में क्या-क्या बदला? पर्पल डिटेलिंग और प्रीमियम केबिन ने बढ़ाई SUV की खूबसूरती

Facebook


