Mohan Cabinet Meeting Today : आज फिर जुटेगी ‘मोहन कैबिनेट’! मंत्रालय में आज इतने बजे होगी बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Ads

भोपाल में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा।

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 06:38 AM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 06:38 AM IST

Mohan Cabinet Meeting Today / Image Source : x

HIGHLIGHTS
  • भोपाल में आज सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
  • कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • पिछली बैठक में किसानों के लिए भूमि अधिग्रहण नियम में संशोधन

भोपाल : Mohan Cabinet Meeting Today मध्यप्रदेश में आज एक बार फिर सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। राजधानी भोपाल में आज दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्ष्ता में कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। आपको बता दें की इसे पहले 22 अप्रैल को मोहन कैबिनेट की बैठक हुई थी।

22 अप्रैल को हुई थी बैठक

आपको बता दें इसे पहले 22 अप्रैल को मोहन कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में मोहन सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया था ।CM Mohan Yadav सरकार ने भूमि अधिग्रहण नियम में संशोधन किया था साथ ही किसानों को भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा देने का फैसला लिया गया था जहाँ ग्रामीणों क्षेत्रों के किसानों को अब चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।

MP Cabinet Decisions उज्जैन इन्दुरुद्रा सिंचाई परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

इसके अलावा इस बैठक में उज्जैन इन्दुरुद्रा सिंचाई परियोजना को भी मंजूरी दी गई थी । इस परियोजना के लिए 157 करोड़ रु की मंजूर दी। 35 गांव के 10 हजार 800 हेक्टर जमीन में सिंचाई होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-