MP News: MP कांग्रेस की डिजिटल लैब, BJP को करेगी EXPOSE !
MP Congress’s digital lab will expose BJP: कांग्रेस का दावा है कि हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत वाले वीडियो और बीजेपी के फेक नैरेटिव की पड़ताल अब पार्टी के डिजिटल …

- बीजेपी के फेक नैरेटिव की पड़ताल अब पार्टी के डिजिटल लैब में
- कांग्रेस अपनी लैब में फैक्ट चेक कर बीजेपी को एक्सपोज़ करेगी
भोपाल: कांग्रेस बीजेपी के नैरेटिव को एक्सपोज़ करने की बड़ी तैयारी कर रही है। कांग्रेस अपने मुख्यालय में डिजिटल लैब और लाइब्रेरी शुरु करने जा रही है। कांग्रेस का दावा है कि हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत वाले वीडियो और बीजेपी के फेक नैरेटिव की पड़ताल अब पार्टी के डिजिटल लैब में होगी। कांग्रेस अपनी लैब में फैक्ट चेक कर बीजेपी को एक्सपोज़ करेगी ।
Watch this video to find the fact/reality /truth Sh.Rahul Gandhi's photo on sanitary napkins . pic.twitter.com/9zlAO64p9d
— Neelam Tuli (@tuli_neelam) (@NEELAM_TULI_) July 6, 2025
कांग्रेस ऐसे वीडियो से परेशान है, कांग्रेस को लगता है कि ऐसे वीडियो पार्टी की इमेज खराब कर रहे हैं। कांग्रेस ये दावा करती है कि इन वीडियोज़ को वायरल करने में सीधे तौर पर बीजेपी का हाथ है। लिहाजा कांग्रेस अब मध्यप्रदेश में डिजिटल लैब और लाइब्रेरी शुरु करने जा रही है। लैब में एक्सपर्ट की मदद से वायरल वीडियो की पड़ताल और फैक्ट चेक होगा। कांग्रेस के खिलाफ चलने वाले हर तरह के कंटेंट का फैक्ट चेक एक्सपर्ट्स करेंगे। कांग्रेस अपनी लाइब्रेरी में महापुरुषों पर आधारित प्रमाणिक पुस्तकें भी रखेगी। ये किताबें कॉमन मैन भी पढ़ सकता है।
डिजिटल लैब पर कांग्रेस का तर्क
कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता का कहना है कि बीजेपी के नैरेटिव को एक्सपोज करने के मकसद से ही पीसीसी में लैब शुरू कर रहे हैं। इस लैब में बीजेपी की तरफ से प्रसारित हर वीडियो का फैक्ट चेक किया जाएगा। कांग्रेस पॉडकास्ट भी करेगी, पॉडकास्ट के जरिए कांग्रेस अपनी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएगी।
बीजेपी ले रही है कांग्रेस की डिजिटल लाइब्रेरी पर चुटकी
जाहिर है कांग्रेस का डिजिटल लैब बीजेपी को हजम नहीं होने वाला है, बीजेपी नेता कांग्रेस की तैयारी पर चुटकी ले रहे हैं, बीजेपी नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस झूठ फरेब की सियासत करने वाली पार्टी है। कांग्रेस खुद झूठे वीडियो वायरल कर बीजेपी की इमेज खराब करती रही है।
read more: महाराष्ट्र: विधानमंडल की विशेषाधिकार समिति ने कुणाल कामरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: MP Congress's digital lab will expose BJP!
भोपाल
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm