Owaisi On Ind US Trade Deal: गोरी चमड़ी वाला हमें बताएगा तेल कहां से खरीदें? अमेरिकी टैरिफ पर भड़के AIMIM चीफ ओवैसी, सरकार पर मुसलमानों से नफरत करने का आरोप
गोरी चमड़ी वाला हमें बताएगा तेल कहां से खरीदें? अमेरिकी टैरिफ पर भड़के AIMIM चीफ ओवैसी, Asaduddin Owaisi On India US Trade Deal
नई दिल्लीः Owaisi On Ind US Trade Deal: लोकसभा में बुधवार को बजट पर चर्चा हुई। पक्ष और विपक्ष के बीच तीखीं नोकझोंक हुई। इस दौरान AIMIM चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने 6 फरवरी को जो एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी किया है, उसमें सीधे सेक्शन 4 का जिक्र है, जिसमें कहा गया है कि अगर हम रूस से कुछ भी खरीदते हैं तो 25 परसेंट टैरिफ लगाया जाएगा। वह ‘गोरी चमड़ी वाला’ कौन होता है जो हमें बताए कि हम किससे तेल खरीद सकते हैं? हमें आजादी इसलिए मिली ताकि हम खुद तय कर सकें कि किससे तेल खरीदना है। वे कौन होते हैं हमें बताने वाले? क्या वे हमारे माता-पिता हैं जो वे हम पर 25 परसेंट टैरिफ लगा सकते हैं? उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन इंसाफ होना चाहिए, और हाफिज सईद, मसूद अजहर, और लखवी (जकी-उर-रहमान) को भारत लाया जाना चाहिए।
Owaisi On Ind US Trade Deal: उन्होंने सरकार पर मुसलमानों से नफरत करने का आरोप लगाया है। ओवैसी ने कहा कि सरकार विकसित भारत बनाने की बात करती है। लेकिन मैं बताना चाहता हूं, विकसित भारत तभी बन पाएगा, जब मुसलमान शैक्षणिक और अन्य मामलों में ताकतवर होगा। AIMIM सांसद ओवैसी ने हायर एजूकेशन देने वाले संस्थानों में मुस्लिम बच्चों के रजिस्ट्रेशन में आई कमी को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों में मुस्लिम बच्चों को लेकर बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ये सब अचानक नहीं हो रहा है। मुसलमान बच्चों के पढ़ाई छोड़ने की दर भी अधिक है। उन्होंने कहा कि ये सब सरकार की वजह से हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने पांच साल से अल्पसंख्यकों के लिए तीन छात्रवृत्ति योजनाओं को मंजूरी नहीं दी है।
अल्पसंख्यक मामलों के लिए 10 हजार करोड़ की मांग
ओवैसी ने आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए हो रही है क्योंकि मोदी सरकार मुसलमानों से नफरत करती है। उन्होंने कहा कि यह सरकार 2047 तक विकसित भारत बनाने की बात करती है और बजट में इस बारे में बारे में बताया भी गया। बड़े-बड़े दावे भी किए गए हैं। लेकिन बिना मुसलमानों के ये संभव नहीं है। ओवैसी ने बजट में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के लिए आवंटन बढ़ाकर 10 हजार करोड़ रुपये करने की मांग की है।
VIDEO | Delhi: In the Lok Sabha, AIMIM MP Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) says, “The executive order issued by Donald Trump on February 6 directly quotes Section 4, stating that if we buy anything from Russia, a 25 per cent tariff will be imposed. Who is that ‘gori chamdi wala’… pic.twitter.com/EUyLyz4TJ8
— Press Trust of India (@PTI_News) February 11, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, पैसा और प्यार… खुलेंगे नए अवसर के द्वार, पढ़ें बुधवार का राशिफल
- Mathura Family Suicide: ‘हम सुसाइड कर रहे हैं…’, पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी, मौत से पहले बनाया वीडियो और सुसाइड नोट में कह दी ये बड़ी बात
- MP Bjp Executive Committee: विवादों में घिरी भोपाल भाजपा की नई कार्यकारिणी, घोषणा के कुछ ही देर बाद होल्ड हुई नियुक्ति, जानें क्या है पूरा मामला?
- Anupama written update 11th February 2026: प्रेरणा थामेगी प्रेम का हाथ! क्या राही-प्रेम के फोटो फ्रेम की तरह, रिश्ता भी हो जाएगा चूर-चूर?
- Khandwa Suicide News: पूर्व पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, जानकर हैरान हो जाएंगे आप
- Tecno Pova Curve 2: इस दिन लॉन्च हो रहा दुनिया का सबसे पतला कर्व्ड फोन, दमदार बैटरी और फीचर्स की ऐसी भरमार कि आंखें खुली की खुली रह जाएं!
- Chhattisgarh Dhan Kharidi Payment: किसनों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, होली से पहले मिलेगी धान की अंतर की राशि, जानें कितने करोड़ रुपए का होगा भुगतान

Facebook


