MP Kisan Bonus News : मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई गेहूं खरीदी की पंजीयन तारीख, हर क्विटल पर मिलेगा इतने रुपए का बोनस

Ads

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए गेहूं खरीदी पर 40 रुपये प्रति क्विंटल और उड़द की फसल पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है। साथ ही गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ा दी गई है।

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 06:45 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 07:02 PM IST

MP Kisan Bonus News / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश सरकार गेहूं खरीदी पर किसानों को 40 रुपये प्रति क्विंटल का विशेष बोनस देगी।
  • उड़द की फसल को बढ़ावा देने के लिए 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस का ऐलान।
  • गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च की गई।

भोपाल: MP Kisan Bonus News मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के किसानों के हित में एक और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए किसान कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में लिए गए फैसलों की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाते हुए 40 रुपये प्रति क्विंटल का विशेष बोनस प्रदान करने का ऐलान किया गया है।

उड़द की फसल पर मिलेगा 600 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस वर्ष मध्यप्रदेश सरकार गेहूं की खरीद पर किसानों को 40 रुपये प्रति क्विंटल का विशेष बोनस प्रदान करेगी। CM Mohan Yadav News, इसके साथ ही किसानों को उड़द की फसल के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 600 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान उड़द की खेती करें, ताकि उन्हें इस बोनस का लाभ मिल सके और अगली फसल की तैयारी भी हो जाए।इसके साथ ही गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है, ताकि किसी भी किसान को पंजीकरण में परेशानी न हो।

“किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली प्रदान करेंगे”

किसानों को राहत प्रदान करने की दिशा में सरकार ने बिजली आपूर्ति को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। अब किसानों को सिंचाई के लिए बिजली दिन के समय उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि रात के समय खेतों में सिंचाई करने से किसानों को वन्यजीवों के हमले और अंधेरे के कारण अन्य सुरक्षा संबंधी संकटों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

इन्हें भी पढ़ेंः-

मध्यप्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी पर कितना बोनस घोषित किया है?

मध्यप्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी पर किसानों को 40 रुपये प्रति क्विंटल का विशेष बोनस देने की घोषणा की है।

उड़द की फसल पर किसानों को कितना बोनस मिलेगा?

उड़द की फसल को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा।

गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि क्या है?

सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी है।