MP Police Online Leave System 2026 : पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी! छुट्टी लेने का नियम बदल गया, अब ऐसे मिलेगी Leave, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिस के चक्कर
मध्य प्रदेश पुलिस ने 1 जुलाई 2026 से eHRMS ऑनलाइन अवकाश प्रणाली लागू कर दी है। अब कांस्टेबल से लेकर DG तक सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मोबाइल ऐप व पोर्टल के जरिए छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
MP Police Online Leave System 2026 / Image Source : FILE
- छुट्टी लेने की पूरी प्रक्रिया अब डिजिटल हुई
- मोबाइल ऐप और eHRMS पोर्टल से आवेदन और ट्रैकिंग की सुविधा।
- पारदर्शिता और तेजी से छुट्टियों के निपटारे पर रहेगा फोकस।
भोपाल : MP Police Online Leave System 2026 : मध्य प्रदेश पुलिस में अब छुट्टी लेने की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। 1 जुलाई 2026 से राज्य के सभी जिलों और पुलिस यूनिट्स में ‘eHRMS ऑनलाइन अवकाश प्रणाली’ लागू कर दी गई है।
कांस्टेबल से लेकर डीजी तक ऑनलाइन करेंगे आवेदन
MP Police Constable To DG Leave Process Online इस नई व्यवस्था के तहत अब कांस्टेबल से लेकर डीजी (DG) तक के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह पूरी प्रक्रिया eHRMS पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए होगी, जिससे छुट्टियों की मंजूरी और उसकी स्थिति को ऑनलाइन ही ट्रैक किया जा सकेगा।
सुविधा से 1,01,928 पुलिसकर्मी जुड़े
MP Police EHRMS Online Leave System 2026 इस नई डिजिटल सुविधा से मध्य प्रदेश के कुल 1,01,928 पुलिसकर्मी जुड़ गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग के काम को और ज्यादा पारदर्शी, आसान और समय पर पूरा होने वाला बनाना है। ऑनलाइन छुट्टी प्रणाली (ई-लीव मॉड्यूल) का इस्तेमाल करने के मामले में अब मध्य प्रदेश का पुलिस विभाग सबसे बड़े उपयोगकर्ताओं में शामिल हो गया है।
इन्हें भी पढ़ें :
- Aaj ka Rashifal 3 July : मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों के जातकों का भविष्यफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
- Aaj Ka Panchang: आज बन रहा है दुर्लभ ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’! इस समय किया हर काम दिला सकता है सफलता, लेकिन राहुकाल में रहें सावधान
- Defence Acquisition Council DAC Meeting 2026 : भारत की सेना को मिलने वाली है बड़ी ताकत! आज हो सकता है 2,600 करोड़ के इस डील पर फैसला h

Facebook


