MP Ration Card Latest News: राशनकार्ड हितग्राहियों के हित में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब एक साथ मिलेगा इतने महीनों का राशन, जानें वजह

MP Ration Card Latest News: राशनकार्ड हितग्राहियों के हित में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब एक साथ मिलेगा इतने महीनों का राशन, जानें वजह

MP Ration Card Latest News: राशनकार्ड हितग्राहियों के हित में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब एक साथ मिलेगा इतने महीनों का राशन, जानें वजह

MP Ration Card Latest News: राशनकार्ड हितग्राहियों के हित में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब एक साथ मिलेगा इतने महीनों का राशन, जानें वजह /image: AI Generated

Modified Date: August 5, 2026 / 11:40 am IST
Published Date: August 5, 2026 11:11 am IST
HIGHLIGHTS
  • सरकार का बड़ा फैसला, अगस्त और सितंबर का राशन एक साथ मिलेगा
  • 31 अगस्त तक एकमुश्त वितरण पूरा करने के निर्देश
  • राशन लेते समय दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा

भोपालMP Ration Card Latest News: राज्य सरकार ने प्रदेश के लाखों राशनकार्ड हितग्राहियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) ने बताया कि पात्र हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकानों से अगस्त एवं सितम्बर (August September Ration) की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गये हैं। उन्होंने कहा है कि राशन सामग्री का शत् प्रतिशत उठाव 15 अगस्त तक पूरा कर उचित मूल्य दुकानों में भण्डारण सुनिश्चित किया जाए।

दो बार कराया जाएगा बायोमेट्रिक सत्यापन

MP Ration Card Latest News अन्त्योदय अन्न योजना के हितग्राहियों को 35 कि.ग्रा. प्रति परिवार राशन (गेहूँ, चावल) एवं प्राथमिकता परिवार श्रेणी में आने वाले हितग्राहिओं को 5 कि.ग्रा. प्रति सदस्य राशन दिया जाता है। साथ ही दोनों श्रेणी के हितग्राहियों को एक कि.ग्रा. नमक प्रति परिवार दिया जाता है। पीओएस मशीन में अगस्त एवं सितम्बर की राशन सामग्री (Ration Distribution) को वितरित करते समय दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा।

MP Ration Card Latest News मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के अनुबंधित परिवहनकर्ताओं के माध्यम से दुकानों पर राशन सामग्री का प्रदाय समय पर सुनिश्चित करायें। इसकी जीपीएस के माध्यम से मॉनिटरिंग भी करें। उचित मूल्य दुकानों पर राशन सामग्री प्रदाय एवं वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करने और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमित्ता पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये गये हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.