MP Weather Today: प्रदेश में फिर बदला मौसम, 40 जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट, देखें आपके जिले का हाल
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है।
mp weather/ image source: IBC24
- मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम
- कल से लगातार तीन दिन बारिश का अलर्ट
- भोपाल, उज्जैन समेत 40 जिलों में अलर्ट
MP Weather Today: भोपाल: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी हुई है। अचानक हुए इस बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह भी जारी की है। बदलते मौसम का असर राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में साफ देखा जा रहा है।
Madhya Pradesh weather update: तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि कल से लगातार तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भोपाल, उज्जैन समेत लगभग 40 जिलों में मौसम प्रभावित रहेगा। बारिश के साथ-साथ कई क्षेत्रों में तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के अधिकतर जिलों में मौसम का मिजाज बदलने की पूरी संभावना है। इन इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Bhopal rain alert: साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ का प्रभाव
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य प्रदेश में इस बदलाव के पीछे साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ का प्रभाव है, जो लगातार सक्रिय बना हुआ है। इस मौसमी सिस्टम के कारण प्रदेश में नमी बढ़ रही है और बादलों का जमाव हो रहा है, जिससे बारिश के हालात बन रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से मानवीय सहायता ‘पहुंचाने और उसमें तेजी लाने’ में मदद करेगा ईरान
उप्र:मंत्री 45 मिनट इंतजार के बाद कार्यक्रम से चले गए,भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
शाहजहांपुर में काकोरी के शहीदों की ‘पुरानी’ प्रतिमाओं की पुनःस्थापन को लेकर नया विवाद
ईरान समर्थक हैकिंग समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी खाते को हैक करने का दावा किया
रूपाली चाकणकर ने राकांपा महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया

Facebook


