राजधानी में NIA की दबिश, जहांगीराबाद से देवर-भाभी को हिरासत में लिया
NIA raids at several places in Bhopal राजधानी में NIA की दबिश, जहांगीराबाद से देवर-भाभी को हिरासत में लिया
NIA raids several locations in Bhopal, devar bhabhi detained from Jahangirabad
भोपाल। NIA ने रविवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 से ज्यादा ठिकानों पर रेड मारी है। इस दौरान टीम ने भाभी और देवर को जहांगीराबाद से हिरासत में लिया है। समीना और उसके देवर शोएब को हिरासत में ले लिया गया है। कई स्थानों पर अभी भी कार्रवाई जारी है। सदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
READ MORE: कांग्रेस की बल्ले-बल्ले.. विधानसभा चुनाव से पहले मशहूर शायर ने थामा पार्टी का दामन
बता दें कि दिल्ली के पुराने केस से मामला जुड़ा हुआ है। NIA की टीम ने जहांगीराबाद में एक मस्जिद के पास भी कार्रवाई की गई है, जहां से समीना नाम की महिला और उसके देवर शोएब को भी हिरासत में लिया है। पकड़ने के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते भी हैदराबाद से HUT संगठन के एक संदिग्ध की गिरफ्तारी हुई थी उसी से जुड़ी यह कार्रवाई बताई जा रही है।
READ MORE: ‘सरकार अंतिम समय में नियम शर्तो के आधार पर भत्ता दे रही है..’ BJP सांसद ने दिया बड़ा बयान
वहीं, 9 मई को एटीएस ने मध्य प्रदेश के भोपाल से 10 और छिंदवाड़ा से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया था। वहीं तेलांगना के हैदराबाद से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी के तार कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े होना बताया गया था।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


