Aslam Chamda NSA Revoked / Image Source : FILE
भोपाल : Aslam Chamda NSA Revoked मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित 26 टन गौ मांस मामले में मुख्य आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को बड़ी राहत मिली है। सोमवार देर शाम असलम को भोपाल की सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। यह रिहाई हाई कोर्ट की कमेटी द्वारा उस पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) को रद्द करने के बाद हुई है।
असलम कुरैशी को गौ मांस तस्करी के मामले में जमानत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर उस पर रासुका (NSA) लगा दिया था। हालांकि, हाई कोर्ट की कमेटी ने इस मामले की समीक्षा के बाद पुलिस की इस कार्रवाई को कंफर्म नहीं किया। कमेटी का मानना है कि असलम पर लगे आरोप रासुका के दायरे में नहीं आते हैं। इसी आधार पर कमेटी ने NSA की कार्रवाई को निरस्त करते हुए उसे तुरंत रिहा करने के आदेश जारी किए।
सोमवार देर शाम रिहाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद असलम कुरैशी सेंट्रल जेल से बाहर आ गया। ( MP High Court NSA Committee ) गौरतलब है कि 26 टन मांस पकड़े जाने के बाद यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना था, लेकिन कानूनी दांव-पेच और हाई कोर्ट कमेटी के हस्तक्षेप के बाद अब असलम जेल से बाहर है।