Khajrana Ganesh Temple Indore / Image Source : X
इंदौर : Khajrana Ganesh Temple Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बढ़ते पारे और भीषण गर्मी का असर अब मंदिरों में भी देखने को मिल रहा है। शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान को गर्मी से राहत दिलाने के लिए मंदिर प्रबंधन ने एक अनोखी पहल की है। मंदिर प्रबंधन ने भगवान के भोग में बड़ा बदलाव किया है।
इंदौर में तापमान 42 डिग्री के पार पहुँचने के कारण मंदिर प्रबंधन ने बप्पा के भोग में बदलाव कर दिया है। ( Khajrana Ganesh Prasad Change, )अब भगवान गणेश को मौसमी फलों, ठंडी दही की लस्सी, गन्ने का रस और रसगुल्लों का भोग लगाया जा रहा है। इसका कारण भीषण गर्मी के दौरान भगवान को शीतलता प्रदान करना है।
इसके साथ ही, मंदिर में शीतल जल की व्यवस्था के लिए मिट्टी की मटकी का उपयोग किया जा रहा है, ताकि भक्तों और भगवान दोनों के लिए जल प्राकृतिक रूप से ठंडा रहे। खजराना गणेश मंदिर में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है कि मौसम के अनुसार भगवान की सेवा और भोग में बदलाव किया जाता है।
आपकों बता दें की खजराना गणेश मंदिर का निर्माण 1735 में होलकर वंश की महारानी अहिल्याबाई ने करवाया था। ऐसी मान्यता है कि यहाँ श्रद्धापूर्वक तीन परिक्रमा करने, मंदिर की दीवार पर धागा बांधने और भगवान की प्रतिमा की पीठ पर उल्टा स्वास्तिक बनाने से हर मनोकामना पूरी होती है, वहीं मन्नत पूरी होने पर भक्त सीधा स्वास्तिक बनाकर आभार प्रकट करते हैं। सिंदूर से स्थापित गणपति की इस अद्भुत प्रतिमा को मोदक का विशेष भोग लगाया जाता है, जो अपनी ऐतिहासिकता और चमत्कारी मान्यताओं के लिए देशभर में मशहूर है।