अबुजा, 28 अप्रैल (एपी) नाइजीरिया के एक गांव पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अदमावा राज्य के गवर्नर ने बताया कि यह हमला राज्य के गोम्बी स्थानीय प्रशासनिक क्षेत्र के गुयाकू गांव में रविवार देर रात हुआ।
इस्लामिक स्टेट ने टेलीग्राम पर एक संदेश जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
गांव का सोमवार को दौरा करने पहुंचे अदमावा के गवर्नर अहमदू उमरू फिंतिरी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुखद और अस्वीकार्य बताया।
एपी खारी सिम्मी
सिम्मी