mohan yadav/ image source: mp jansampark x handle
Today Breaking News And Live Updates 3rd FEB. 2026: भोपाल:संसद के बजट सत्र में हंगामा आज भी जारी रहा । लोकसभा में राहुल गांधी ने चीन से जुड़े एक मुद्दे पर एक मैगजीन रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित किताब के कथित कोट बताए गए थे। स्पीकर ने नियमों का उल्लेख करते हुए उन्हें ऐसा करने से रोका, जिसके बाद सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आज भी इसी मुद्दे को लेकर सदन में हंगामे की संभावना बनी हुई है।