Rishikesh News: उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गंगा बैराज पर उतरा सी-प्लेन, देखें वीडियो

Rishikesh News: उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गंगा बैराज पर उतरा सी-प्लेन, देखें वीडियो

Rishikesh News: उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गंगा बैराज पर उतरा सी-प्लेन, देखें वीडियो

Rishikesh News | Photo Credit: @DIPR_UK

Modified Date: April 7, 2026 / 10:15 am IST
Published Date: April 7, 2026 10:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • ऋषिकेश में गंगा बैराज पर सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग
  • चारधाम यात्रा और पर्यटन को मिलेगा बड़ा बूस्ट
  • भविष्य में टिहरी और नैनीताल झीलों तक सेवा विस्तार की योजना

देहरादून: Rishikesh News ऋषिकेश में गंगा बैराज पर उस समय ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब एक प्राइवेट कंपनी द्वारा सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग की गई। यह पहल राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

Uttarakhand News मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार राज्य में आधुनिक परिवहन सुविधाओं को लगातार बढ़ावा दे रही है। सीएम धामी की दूरदर्शी सोच और प्रयासों का ही परिणाम है कि आज ऋषिकेश जैसे धार्मिक और पर्यटन केंद्र में सी-प्लेन सेवा की संभावनाएं साकार होती नजर आ रही हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, सी-प्लेन सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रा, एडवेंचर टूरिज्म और वीकेंड ट्रैवल को बड़ा बूस्ट मिलेगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब कम समय में सीधे ऋषिकेश और आसपास के प्रमुख स्थलों तक पहुंच सकेंगे, जिससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

सरकार की योजना है कि भविष्य में इस सेवा को टिहरी झील, नैनीताल झील और अन्य जलाशयों तक भी विस्तार दिया जाए, जिससे उत्तराखण्ड देश का प्रमुख सी-प्लेन डेस्टिनेशन बन सके।

यह ट्रायल न केवल तकनीकी रूप से सफल रहा, बल्कि यह संकेत भी दे गया कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड में हवाई पर्यटन का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।