MP Vidhansabha Chunav 2023: राजनीतिक पार्टियां कर रही अपनी-अपनी जीत का दावा, 3 दिसंबर को होगा फैसला किसकी बनेगी सरकार

MP Vidhansabha Chunav 2023: राजनीतिक पार्टियां कर रही अपनी-अपनी जीत का दावा, 3 दिसंबर को होगा फैसला किसकी बनेगी सरकार

MP Vidhansabha Chunav 2023: राजनीतिक पार्टियां कर रही अपनी-अपनी जीत का दावा, 3 दिसंबर को होगा फैसला किसकी बनेगी सरकार

Janjgir-Champa

Modified Date: November 26, 2023 / 06:28 am IST
Published Date: November 26, 2023 6:28 am IST

दुष्यंत पाराशर, भोपाल: 

MP Vidhansabha Chunav 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान पूरा होने के बाद से ही राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, राज्य में आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होना अभी बाकी है, जिसमें जीत और हार का फैसला होगा। लेकिन, कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही प्रमुख सियासी पार्टियां राज्य में हुए ज्यादा मतदान को लेकर प्रभावित है और उनका मानना है कि मध्यप्रदेश में ज्यादा मतदान उनके प्रयास से ही संभव हो सका है। वहीं बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी जीत के दावों की आवाज भी बुलंद करना शुरु कर दिया है।

Read More: CM Bhupesh Baghel In Mahadev Ghat : CM भूपेश बघेल सुबह चार बजे महादेव घाट में करेंगे स्नान, कई दिग्गज नेता भी रहेंगे मौजूद 

MP Vidhansabha Chunav 2023: कांग्रेस की माने तो राज्य में किसान, कर्मचारी, महिला और समाज के अलग-अलग वर्ग वर्तमान सरकार के कामों से ज्यादा खुश नहीं हैं, जिसके कारण अब जनता कांग्रेस को मौका देना चाहती है। इसलिए ज्यादा प्रतिशत में मतदान हुआ है और ज्यादा मतदान से राज्य में कांग्रेस के सरकार बनाने का दावां किया जा रहा है, वहीं सत्ताधारी दल बीजेपी भी कांग्रेस से पीछे नहीं है। बीजेपी का मानना है कि शिवराज सरकार में हर एक वर्ग विशेष ध्यान रखा गया है जिसका परिणाम सुखद होगा। जनता बीजेपी को फिर से सत्ता की बागडोर सौंपने जा रही है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 

 


लेखक के बारे में