शह मात The Big Debate: रोमांच वाला चुनाव, तीसरी सीट पर दांव!… बीजेपी-कांग्रेस के बीच आक्रामक हुई सियासी लड़ाई, क्या विपक्ष रोक पाएगा क्रॉस वोटिंग?

Ads

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 11:50 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 12:17 AM IST

Rajya Sabha Election 2026/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश की तीन सीटों पर होेने जा रहा राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो चला है।
  • बीजेपी-कांग्रेस के बीच सियासी लड़ाई आक्रामक हो गई है।
  • बीजेपी के तीसरे कैंडिडेट के मैदान में उतरते ही कांग्रेस हाईअलर्ट मोड में आ गई है।

Rajya Sabha Election 2026: भोपाल: मध्यप्रदेश की तीन सीटों पर होेने जा रहा राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो चला है। बीजेपी की ओर से तीसरी सीट पर महेश केवट के मैदान में उतरते ही बीजेपी-कांग्रेस के बीच सियासी लड़ाई आक्रामक हो गई है। दरअसल, सोमवार को तीसरी सीट के लिए बीजेपी की ओर से महेश केवट ने और कांग्रेस की ओर से मीनाक्षी नटराजन नामांकन भरा। बीजेपी जहां पहले ही दो सीटों पर तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को मैदान में उतार चुकी है। वहीं तीसरी सीट पर बहुमत ना होने के बावजूद महेश केवट की जीत को लेकर बीजेपी दावा कर रही है।

इधर बीजेपी के तीसरे कैंडिडेट के मैदान में उतरते ही कांग्रेस हाईअलर्ट मोड में आ गई है। मीनाक्षी नटराजन के नामांकन के बाद कांग्रेस ने विधायकों को लंच के लिए PCC ऑफिस बुलाया। (Rajya Sabha Election 2026) PCC चीफ जीतू पटवारी, हरीश चौधरी, उमंग सिंघार की मौजूदगी में वोटिंग को लेकर रणनीति बनाई। साथ ही विधायकों की शिफ्टिंग को लेकर भी कांग्रेस में सुगबुगाहट है। कांग्रेस ने दो टूक कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है, लेकिन ये कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

Rajya Sabha Election 2026: कुलमिलाकर राज्यसभा की तीसरी सीट में जीत को लेकर बीजेपी-कांग्रेस के अपने-अपने दावे हैं। फैक्ट ये है कि- 164 विधायकों वाली बीजेपी के पास दो सीटों के लिए बहुमत है, लेकिन तीसरी सीट के लिए 48 विधायक ही बचते हैं। ऐसे में सवाल ये कि- तीसरी सीट जीतने के लिए बीजेपी 10 विधायकों का आंकड़ा कहां से लाएगी? (Rajya Sabha Election 2026) सवाल ये कि- क्या बीजेपी ने कांग्रेस के विधायकों को पहले से ही तोड़ लिया है, उसके बाद तीसरा कैंडिडेट उतारा है? सवाल ये भी कि- मीनाक्षी नटराजन के नाम का ऐलान होते ही कांग्रेस में अंतर्कलह के मायने क्या हैं? सवाल ये भी कि- पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की चुनाव से दूरी क्या कह रही है? सबसे बड़ा सवाल ये कि- क्या कांग्रेस अपनी तीसरी सीट बचाने में कामयाब रहेगी?

इन्हे भी पढ़ें:-