Dubai Road Accident News: दुबई में 7 भारतीयों की मौत, इतने लोग हुए घायल, 5 लोगों की हालत गंभीर, जानें कैसे हुआ दर्दनाक हादसा
Dubai Road Accident News: संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में हुआ भीषण सड़क हादसा। सड़क हादसे में 7 भारतियों की हुई मौत।
Dubai Road Accident News/Image Credit: Social Media
- संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में हुआ भीषण सड़क हादसा।
- सड़क हादसे में 7 भारतियों की हुई मौत।
- इस हादसे में 9 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Dubai Road Accident News: दुबई: संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में सोमवार को बीच सड़क पर अचानक ट्रक के खड़े होने से पीछे आ रही मिनीबस उससे टकरा गई। इस हादसे में 7 भारतीय कामगारों की मौत हो गई। इतना ही नहीं इस हादसे में 9 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दुबई में हुई दुखद सड़क दुर्घटना से हम बेहद दुखी हैं, जिसमें कई भारतीय कामगारों की जान चली गई।’’ (Dubai Road Accident News) भारतीय मिशन ने कहा कि वह हर संभव सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
दुबई पुलिस के यातायात विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जुमा सलेम बिन सुवैदान ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रक अचानक सड़क के बीच में रुक गया था। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘बस चालक ने कथित तौर पर ध्यान नहीं दिया और सुरक्षित दूरी नहीं रखी और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।’’ (Dubai Road Accident News) सुवैदान ने बताया, ‘‘इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।’’
घायलों से मिलने पहुंचे अधिकारी
Dubai Road Accident News: भारतीय मिशन के अधिकारी घायलों से मिलने के लिए अस्पताल गए। मिशन ने कहा, ‘इस कठिन समय में हमारी हार्दिक संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।’’ सुवैदान ने कहा कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए यातायात दुर्घटना जांच अनुभाग के विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा गया है ताकि वे निरीक्षण कर सकें और सटीक सबूत जुटा सकें। (Dubai Road Accident News) उन्होंने कहा, ‘‘ट्रैफिक गश्ती दल ने वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया, घटनास्थल को सुरक्षित किया और बचाव वाहनों के आने-जाने में सुविधा प्रदान की। कार्य दल ने क्षतिग्रस्त ट्रक और बस को भी हटाया ताकि सामान्य यातायात बहाल किया जा सके।’’
इन्हे भी पढ़ें:-
- Oman Oil Tanker Fire Video: ओमान तट पर तेल टेंकर में लगी भीषण आग, इस हाल में फंसे से 24 भारतीय चालक दल के सदस्य, जानें कैसे किया गया रेस्क्यू
- CM Dr. Mohan Yadav News: सीएम डॉ. यादव ने की पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा, कहा- प्रदेश में होगी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सिमुलेटरी स्पेस सेंटर की स्थापना
- Philippines Earthquake Latest Video: भूकंप के बाद चारो तरफ लाशें ही लाशें.. इस देश में हिली धरती तो समुंदर ने भी दिखाया अपना तांडव, देखें ये वीडियो

Facebook


