Sanchi Milk price hike : Amul के बाद अब इस सरकारी ब्रांड ने भी दिया बड़ा झटका! कल से बढ़ जाएंगे दूध के दाम, जानें नई रेट लिस्ट

मध्य प्रदेश में सांची दूध एक बार फिर महंगा हो गया है। मध्य प्रदेश सहकारी दुग्ध संघ ने उत्पादन और परिवहन लागत बढ़ने के कारण दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें 15 मई से लागू होंगी, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Sanchi Milk price hike : Amul के बाद अब इस सरकारी ब्रांड ने भी दिया बड़ा झटका! कल से बढ़ जाएंगे दूध के दाम, जानें नई रेट लिस्ट

Sanchi Milk price hike / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 14, 2026 / 08:55 am IST
Published Date: May 14, 2026 8:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में सांची दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं।
  • नई कीमतें 15 मई से पूरे प्रदेश में लागू होंगी।
  • उत्पादन और परिवहन लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।

भोपाल : Sanchi Milk  मध्यप्रदेश में भोपाल समेत पूरे प्रदेश के आम उपभोक्ताओं की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। मध्य प्रदेश सहकारी दुग्ध संघ ने सांची ब्रांड के दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। दूध की यह नई दरें कल यानी 15 मई से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगी।

Milk price increase MP इतने बढ़ गए दाम

सांची दूध संघ द्वारा की गई इस बढ़ोतरी के बाद अब पैकेट के दाम इस प्रकार होंगे: ( Sanchi doodh ke daam )आधा लीटर (500ml) का पैकेट: जो पहले 35 रुपये में मिलता था, अब उसके लिए 36 रुपये चुकाने होंगे। एक लीटर का पैकेट: इसके लिए अब उपभोक्ताओं को सीधे 72 रुपये देने होंगे।

उत्पादन और परिवहन की लागत के चलते बढ़ाए गए दाम

दुग्ध संघ के अनुसार, इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य वजह दूध के उत्पादन (Production) और परिवहन (Transportation) की लागत में लगातार हो रहा इजाफा है। गौरतलब है कि दुग्ध संघ ने पिछले साल भी मई के महीने में ही दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, और इस साल भी ठीक इसी महीने में जनता को यह झटका दिया गया है।

अन्य खाद्य वस्तुओं के दामों में हो सकती है बढ़ोत्तरी

दूध के दाम बढ़ने का सीधा असर आम रसोई पर तो पड़ेगा ही, साथ ही बाजार में मिलने वाली अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ने की आशंका है। दूध महंगा होने से आने वाले दिनों में चाय, कॉफी, पनीर, खोया, मिठाई और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स के दामों में भी उछाल आ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.