Reported By: Shailendra Singh
,Sanchi Milk price hike / Image Source : AI GENERATED
भोपाल : Sanchi Milk मध्यप्रदेश में भोपाल समेत पूरे प्रदेश के आम उपभोक्ताओं की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। मध्य प्रदेश सहकारी दुग्ध संघ ने सांची ब्रांड के दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। दूध की यह नई दरें कल यानी 15 मई से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगी।
सांची दूध संघ द्वारा की गई इस बढ़ोतरी के बाद अब पैकेट के दाम इस प्रकार होंगे: ( Sanchi doodh ke daam )आधा लीटर (500ml) का पैकेट: जो पहले 35 रुपये में मिलता था, अब उसके लिए 36 रुपये चुकाने होंगे। एक लीटर का पैकेट: इसके लिए अब उपभोक्ताओं को सीधे 72 रुपये देने होंगे।
दुग्ध संघ के अनुसार, इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य वजह दूध के उत्पादन (Production) और परिवहन (Transportation) की लागत में लगातार हो रहा इजाफा है। गौरतलब है कि दुग्ध संघ ने पिछले साल भी मई के महीने में ही दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, और इस साल भी ठीक इसी महीने में जनता को यह झटका दिया गया है।
दूध के दाम बढ़ने का सीधा असर आम रसोई पर तो पड़ेगा ही, साथ ही बाजार में मिलने वाली अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ने की आशंका है। दूध महंगा होने से आने वाले दिनों में चाय, कॉफी, पनीर, खोया, मिठाई और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स के दामों में भी उछाल आ सकता है।