Shivraj Singh Chouhan Birthday: अपने जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MP को दिया गिफ्ट, छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप और नकद इनाम, इस जिले के लिए कर दिया ऐसा ऐलान…

Shivraj Singh Chouhan Birthday: भोपाल में अपने जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने एक भावनात्मक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं होता, बल्कि यह हमें यह भी याद दिलाता है कि जीवन का एक वर्ष और कम हो गया है। इसलिए जीवन का हर क्षण समाज और मानवता की सेवा में लगना चाहिए।

Shivraj Singh Chouhan Birthday: अपने जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MP को दिया गिफ्ट, छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप और नकद इनाम, इस जिले के लिए कर दिया ऐसा ऐलान…

shivraj singh chauhan/ image source: IBC24

Modified Date: March 5, 2026 / 12:59 pm IST
Published Date: March 5, 2026 12:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जन्मदिन पर सेवा का संकल्प
  • दिव्यांगों के लिए बैटरी गाड़ी योजना
  • संसदीय क्षेत्र में मोबाइल क्लीनिक योजना

Shivraj Singh Chouhan Birthday: भोपाल: भोपाल में अपने जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने मध्यप्रदेशवाियों को ही बड़ा गिफ्ट दे डाला। उन्होंने कहा कि हर जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं होता, बल्कि यह हमें यह भी याद दिलाता है कि जीवन का एक वर्ष और कम हो गया है। इसलिए जीवन का हर क्षण समाज और मानवता की सेवा में लगना चाहिए।

Shivraj Singh Chouhan: “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना को याद किया

उन्होंने “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना को याद करते हुए कहा कि पूरी दुनिया एक परिवार है और इस परिवार में प्रेम और सद्भाव बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रेम के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता, लेकिन केवल प्रेम से काम नहीं चलता, सेवा भी उतनी ही जरूरी है। सेवा और समर्पण के भाव से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। अपने जन्मदिन के मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, इसके लिए बैटरी से चलने वाली ऐसी विशेष गाड़ियों की व्यवस्था करने का संकल्प लिया गया है, जिनमें पीछे सामान रखने की भी सुविधा होगी, ताकि दिव्यांगजन अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।

Madhya Pradesh News: संसदीय क्षेत्र विदीशा में नई पहल की शुरुआत

इसके साथ ही उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि कई ग्रामीण इलाकों में अभी भी लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता, इसलिए मोबाइल क्लीनिक की व्यवस्था शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। इन मोबाइल क्लीनिक में डॉक्टर, दवाइयां और जांच के जरूरी उपकरण मौजूद रहेंगे, ताकि गांव-गांव जाकर लोगों को इलाज और जांच की सुविधा मिल सके।

शिक्षा और पर्यावरण को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा

शिक्षा और पर्यावरण को लेकर भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के बेटे-बेटियों को बेहतर भविष्य देने के लिए निशुल्क कोचिंग क्लास की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। साथ ही प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें नकद पुरस्कार और लैपटॉप जैसी सुविधाएं देने का भी संकल्प लिया गया है। पर्यावरण संरक्षण को सबसे बड़ी सेवा बताते हुए शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील की कि उनके जन्मदिन पर कोई उपहार या श्रीफल न दें।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।