Raipur Murder News : खून से सनी राजधानी! 24 घंटे में 4 खौफनाक हत्याएं, आरंग, बरबंदा और खरोरा के बाद अब इस इलाके में मिली खून से लथपथ लाश

रायपुर में पिछले 24 घंटों के भीतर चार हत्याओं से सनसनी फैल गई है। ताज़ा मामला खारून रेलवे कॉलोनी का है, जहां खून से लथपथ एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Murder News : खून से सनी राजधानी! 24 घंटे में 4 खौफनाक हत्याएं,  आरंग, बरबंदा और खरोरा के बाद अब इस इलाके में मिली खून से लथपथ लाश

Raipur Murder News / Image Source ; IBC24/ FILE

Modified Date: March 5, 2026 / 01:04 pm IST
Published Date: March 5, 2026 12:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में 24 घंटे के भीतर चार हत्याओं से शहर में सनसनी फैल गई।
  • खारून रेलवे कॉलोनी में खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
  • आरंग, खरोरा और बरबंदा गांव में भी अलग-अलग हत्या की वारदातें सामने आईं।

रायपुर: Raipur Murder News  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। Chhattisgarh Crime News पिछले 24 घंटों के भीतर जिले में चार दर्दनाक हत्याएं हुई हैं, जिसने पूरे शहर को दहला दिया है। आरंग, खरोरा और विधानसभा के बाद अब ताज़ा मामला खारून रेलवे कॉलोनी से सामने आया है। यहाँ कॉलोनी के भीतर खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इस पूरे मामले की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव बरामद कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।

24 घंटों के भीतर जिले में चौथी हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र की खारून रेलवे कॉलोनी का है।CG Murder News कॉलोनी के भीतर एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर चारों तरफ खून के कतरे फैले हुए थे। लाश मिलने की खबर मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी।

बरबंदा गांव में छोटे भाई की हत्या

गौरतलब है कि कल ही आरंग, खरोरा और विधानसभा क्षेत्र में भी एक-एक हत्या की वारदात हुई थी, जिसके बाद अब यह चौथी मौत है। Vidhan Sabha Raipur Murder  कल बरबंदा गांव में बड़े भाई ने मंझले भाई के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि होली के दिन चरित्र शंका के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आरंग और खरोरा में भी हुई थी हत्या

गौरतलब यह है कि कल आरंग में होली हुड़दंग के दौरान नीरज लोधी नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। Arang Murder Case मृतक नीरज लोधी आरंग के साहू पारा का निवासी था। युवक की हत्या के बाद लोधी समाज के लोग आक्रोशित हो उठे हैं। वहीं खरोरा के माठ गांव में 20 साल के युवक को मौत के घाट उतारा गया है। हैरानी वाली बात यह है कि महज चौबीस घंटे में जिले में यह चौथा मर्डर है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.