Reported By: Sakshi Tripathi
,भोपाल: Twisha Sharma Case Update भोपाल की मॉडल और एक्टर त्विशा शर्मा की मौत का मामला अब और भी ज्यादा उलझता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में आज एक तरफ जहाँ री-पोस्टमॉर्टेम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों ने आज शाम 5 बजे त्विशा का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है, वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर अब बेहद गंभीर और बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब टीआई सुनील कुमार दुबे मीडिया के तीखे सवालों से पूरी तरह बचते हुए नजर आए। मृतका त्विशा के परिजनों ने टीआई पर सीधे तौर पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाए हैं कि वे इस मामले के मुख्य आरोपी समर्थ और गिरिवाला के साथ लगातार कॉन्टैक्ट में बने हुए थे। परिजनों के इन गंभीर आरोपों के बाद जब मीडिया कर्मियों ने टीआई सुनील कुमार दुबे को घेरा, तो वह सवालों का सीधा और साफ जवाब देने के बजाय पूरी तरह उनसे कतराते और बचते रहे।
जब मीडिया कर्मियों ने टीआई सुनील कुमार दुबे को घेरा तो वे सवालों का सीधा जवाब देने के बजाय उनसे बचते रहे। खुद पर लगे आरोपों को लेकर उन्होंने मीडिया के सामने केवल एक ही बात कही कि वे खुद आरोपी को जबलपुर से पकड़कर लेकर आए हैं।
आपकों बता दें की इस पूरे मामले में कल भी एक पुलिस अधिकारी मीडिया से बचते नज़र आएं है। कल पुलिस भोपाल में त्विशा की सास गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। पुलिस वाले के हाथ में हाई कोर्ट का एक नोटिस था। लेकिन जब वहां मौजूद पत्रकारों ने नोटिस को लेकर सवाल पूछे, तो पुलिस अधिकारी ने साफ़-साफ़ कुछ भी नहीं बताया और बात बड़े अफसरों पर टाल दी। पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या वे कोई नोटिस लेकर आए हैं, तो उन्होंने कहा, “हाँ, मैं हाई कोर्ट का नोटिस लेकर आया हूँ।” जब उनसे पूछा गया कि क्या यह नोटिस गिरिबाला सिंह के लिए है, तो उन्होंने “हाँ” कहा।
कल असली सस्पेंस तब बना जब पुलिस अधिकारी नोटिस देकर घर से बाहर निकले। पत्रकारों ने जब उनसे नोटिस के बारे में और जानकारी मांगी, तो वे कैमरे से बचते नजर आए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “यह हाई कोर्ट का नोटिस था। मेरे सीनियर अधिकारी ही आपको इस बारे में ज्यादा बता पाएंगे।”