Twisha Sharma Case Supreme Court Hearing : जांच पर उठे सवाल, परिवार को न्याय का इंतजार, आज सुप्रीम कोर्ट में खुद चीफ जस्टिस सूर्यकांत करेंगे सुनवाई, क्या मिलेगा त्विषा को इंसाफ?

Ads

भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में बेहद अहम सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली विशेष पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। कोर्ट पहले ही मामले में स्वत: संज्ञान ले चुका है और जांच को प्रभावित करने के आरोपों को गंभीरता से देखा जा रहा है।

  • Reported By: Sakshi Tripathi

    ,
  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 07:37 AM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 07:45 AM IST

Twisha Sharma Case Supreme Court Hearing / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • त्विषा शर्मा मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत की पीठ सुनवाई करेगी।
  • सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच में कथित पक्षपात पर चिंता जताई है।
  • AIIMS दिल्ली की 5 सदस्यीय टीम ने री-पोस्टमार्टम किया, जबकि 13 दिन बाद अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

भोपाल : Twisha Sharma Case Supreme Court Hearing भोपाल के बहुचर्चित त्वीशा शर्मा मामले में आज देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में बेहद अहम सुनवाई होने जा रही है। इस मामले की सुनवाई खुद मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अगुवाई वाली विशेष पीठ करेगी, जिसमें उनके साथ जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल रहेंगे। गौरतलब है कि इस पूरे मामले में मृतका के पति और ससुराल पक्ष पर जांच को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके चलते मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ इस केस की सुनवाई करेगी।

Twisha Sharma Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मामले में लिया स्वत: संज्ञान

आपको बता दें की भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की कथित मौत के मामले में स्वत: संज्ञान लिया था । (Twisha Sharma Supreme Court suo motu) कोर्ट ने इस मामले को “युवती की संदिग्ध मौत और जांच में कथित पक्षपात” से जुड़ा मामला बताते हुए सुनवाई के लिए दर्ज किया है। बता दें की इस पूरे मामले में त्विषा के पति और ससुराल पक्ष पर जांच को प्रभावित करने के बेहद गंभीर आरोप लगे हैं।

 Twisha Sharma Antim Sanskar 13 दिनों के बाद का हुआ अंतिम संस्कार

आपकों बता दें की मौत के लंबे 13 दिनों के बाद कल त्विषा का अंतिम संस्कार किया गया। राजधानी भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में त्विषा को अंतिम विदाई दी गई। नोएडा की रहने वाली 33 वर्षीय त्विशा शर्मा 12 मई को अपने ससुराल कटारा हिल्स में मृत मिली थीं। त्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही परिस्थितियों को लेकर रहस्य बना हुआ है।

Twisha Sharma Re Postmortem News

कल हुआ री-पोस्टमार्टम

कल मृतिका त्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम किया गया। AIIMS दिल्ली के 5 सदस्यीय पैनल ने कल सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की थी। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने ट्विशा के परिवार की मांग पर एम्स दिल्ली की विशेष टीम से दूसरी बार शव परीक्षा (re-postmortem) कराने का आदेश जारी किया था । कल पोस्टमॉर्टेम के बाद अंतिम संस्कार से पहले त्विषा की बॉडी को उनके भाई ने मर्चुरी पहुंचकर आइडेंटिफाई किया।

इन्हें भी पढ़े :