Chhindwara News: सीएम शिवराज का बड़ा बयान, कहा ‘प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को नहीं है भारत की संस्कृति का ज्ञान’
Chhindwara News: सीएम शिवराज का बड़ा बयान, कहा 'प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को नहीं है भारत की संस्कृति का ज्ञान'
Shivraj Singh Ka Shayrana Andaaz
अजय द्विवेदी, छिंदवाड़ा:
Big statement of CM Shivraj: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेघासिवनी की सभा में पहुंचे जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी माता और बहनों की तरफ कोई उंगली उठेगा तो खैर नहीं। इसके बाद सीएम शिवराज ने सभा और रोड शो करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा है।
कमलनाथ देते हैं धमकी
Big statement of CM Shivraj : बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर रात तक छिंदवाड़ा की तीन विधानसभा में पहुंचकर आमसभा को संबोधित किया और रोड शो किया। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आजकल तो मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ धमकी दे रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महामंत्री प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर भी तीखे हमले बोले, उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति का ज्ञान नहीं है। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा परासिया तथा सौसर में भाजपा की प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन में आम सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

Facebook


